MNNIT और राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान अमेठी ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर
छात्रों के शैक्षिक उन्नयन एवं चहुंमुखी विकास के लिए दो तकनीकी संस्थान साथ आ गए हैं। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान अमेठी ने शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को गति देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी व निदेशक प्रो. एएसके सिन्हा ने हस्ताक्षरित एमओयू का उद्देश्य अनुसंधान के विकास, अकादमिक पाठ्यक्रम, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास के संयुक्त संचालन की दिशा में कार्य करना बताया है। प्रो. त्रिपाठी ने शैक्षणिक उत्कृष्टता लाने में दोनों संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और दोनों संस्थानों के सभी छात्रों और शिक्षकों के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की। प्रो. एएसके सिन्हा ने कहा एमओयू संकाय और प्रशासनिक कर्मचारियों के आदान-प्रदान, विद्वानों, स्नातक और स्नातक छात्रों के आदान-प्रदान, व्याख्यान आयोजित करने की सुविधा प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रो. गीतिका, प्रो. आरके सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।



No comments