प्रगति के पथ पर अविरल गति से आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश-अनिरुद्ध सिंह पटेल
मऊआइमा, प्रयागराज। प्रधानमंत्री जी की लोककल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और कोरोना महामारी के दौरान कुशल प्रबंधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सार्थक प्रयास प्रशंसनीय हैं | उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अविरल गति से आगे बढ़ रहा है | उक्त बातें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र मऊआइमा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने कहीं |
मऊआइमा के छाता गांव में आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद नौकरियों की चयन प्रक्रिया बहुत पारदर्शी रही है | भर्तियों की प्रक्रिया पर कोई उंगली नहीं उठी | कहां पेपर बन रहा है | कितने सेट बन रहे हैं | सेंटर कहां बन रहा है | कोई नहीं जानता था | जहां भी जानकारी लीक होती वहां कठोरतम कार्रवाई की गई | निजी क्षेत्र में भी सरकार ने बहुत सी संभावनाएं तलाशी | लगभग 15 लाख लोगों को निजी क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रोजगार मिला और डेढ़ करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा गया |
देश के धान और गेहूं किसानों को सबसे अधिक भुगतान देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार रही है | पिछले 4 वर्षों में धान किसानों को 31904 करोड़ रुपए डीबीटी से मिले हैं | पिछले 4 साल में गेहूं के 33 लाख किसानों को 29017 करोड़ का भुगतान हुआ है | यह भुगतान एक रिकॉर्ड है |
विशिस्ट अतिथि आईटी सेल जिलाध्यक्ष निमिष खत्री ने कहा कि 15 जनवरी 2019 से शुरू हुए कुंभ में विश्व के इस महानतम सांस्कृतिक समागम में देश दुनिया के 25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने संगम में डुबकी लगाई | यह आयोजन स्वच्छता एवं सुरक्षा के सभी मानकों पर खरा उतरा | 72 देशों के राजदूतों एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के 187 देशों के प्रतिनिधियों ने "दिव्य एवं भव्य कुंभ" का अवलोकन किया | काशी में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार प्रवासी भारतीयों का सम्मेलन हुआ |
अयोध्या के दीपोत्सव,वृंदावन के रंगोत्सव, मथुरा के कृष्ण जन्मोत्सव और काशी के देव दीपावली की भव्यता को भी पूरी दुनिया ने सराहा
चौपाल की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला ने कहा कि पूर्वांचल के मासूमों के लिए चार दशकों से काल बनी इंसेफेलाइटिस पर सरकार ने जिस तरह काबू पाया उसकी भी पूरी दुनिया में तारीफ हुई | आम आदमी को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है | आने वाले समय में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी | चार दशकों से लटकी हुई कई सिंचाई परियोजनाएं योगी सरकार में पूरी होने जा रही हैं | इसमें बाणसागर परियोजना पूरी हो गई है | जबकि अर्जुन सहायक परियोजना,सरयू नहर परियोजना इसी वित्तीय वर्ष में पूरी होंगी | कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने किया | इस अवसर पर राम पलट पटेल,श्यामलाल मौर्य,जयप्रकाश नारायण,विकास पांडे,रवि जायसवाल, राम कैलाश आदि उपस्थित रहे |


No comments