Breaking News

सलमान खान ने देर रात मदर्स डे पर किया पोस्ट, मां सलमा खान और हेलन की तस्वीरें कीं शेयर

सलमान खान ने देर रात मदर्स डे पर किया पोस्ट, मां सलमा खान और हेलन की तस्वीरें कीं शेयर सलमान खान अपनी मां के बेहद करीब हैं। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी मां की खास तस्वीर शेयर की है। लेखक सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी जिनसे सलमान खान हुए। बाद में उन्होंने हेलन से दूसरी शादी की। मां की तस्वीर की शेयर सलमान खान अपनी मां सलमा और सौतेली मां हेलन दोनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अब मदर्स डे के मौके पर अभिनेता ने तस्वीरें साझा की हैं। देर रात सलमान ने अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘हैप्पी मदर्स डे। सुरक्षित रहें।‘ तस्वीर में सलमा खान ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनकर पोज दे रही हैं। मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं सलमान ने दूसरी तस्वीर हेलन की शेयर की है। उन्होंने कैप्शन दिया- ‘मदर्स डे की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहिए।‘ बता दें कि सलमान और हेलन फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ में काम कर चुके हैं। सलमान खान अपनी मां के बेहद करीब हैं। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी मां की खास तस्वीर शेयर की है। लेखक सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी जिनसे सलमान खान हुए। बाद में उन्होंने हेलन से दूसरी शादी की। ईद पर रिलीज होगी ‘राधे’ सलमान खान ईद पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ 13 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसे सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमान खान, दिशा पाटनी के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका है। मदद के लिए आए आगे कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। इसका सबसे ज्यादा असर दैनिक वेतन पर काम करने वाले श्रमिकों की रोजी-रोटी पर पड़ा है। इस संकट की घड़ी में 25 हजार श्रमिकों की मदद के लिए सलमान खान फिर से मसीहा बनकर सामने आए हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह हर श्रमिक को 1500 रुपये आर्थिक सहायता देंगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों के नामों की सूची भेजी थी, जिसके लिए वह सहमत हो गए। उन्होंने वादा किया है कि वह उन्हें आर्थिक मदद देंगे। http://dlvr.it/RzVP0p http://dlvr.it/RzWd30
http://dlvr.it/RzX9MS

No comments