Breaking News

नगर पंचायत प्रशासन ने की स्वच्छता की अपील


शंकरगढ़,प्रयागराज. संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा नगर के कई मोहल्लों में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड एक, दो, चार, पांच, छह और वार्ड संख्या आठ में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक नेहा कपूर ने लोगों को साफ-सफाई से होने वाले फायदे गिनाए। और, घर के साथ-साथ आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा रखने की अपील की।

इस दौरान विभिन्न स्थलों पर मास्क का भी वितरण किया गया और लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत शंकरगढ़ के ईओ सत्येंद्र प्रकाश, चेयरमैन लल्लू कनौजिया, लिपिक प्रदीप कुमार, अखिलेश दिवेदी, रफीक अहमद, मनीष कुमार, विनोद शुक्ल, कौशल कुमार, गया प्रसाद, दीपू शुक्ला आदि मौजूद रहे।


No comments