एम्स AIIMS स्थापना की मुहिम हुई तेज, समर्थन में वकीलों चलाया हस्ताक्षर अभियान
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दृष्टि से प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग तेज हो गई है। इस मुहिम से जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं का समूह भी जुड़ गया है। सोमवार को अपने अधिवक्ता साथी विजय द्विवेदी की मुहिम को समर्थन देते हुए बड़ी संख्या में वकीलों ने एम्स स्थापना के लिए दस्तखत किए।
ताकि इलाज की मिल सके हर सहूलियत
भाजपा नेता और अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवा की चिंतनीय हालत को देखने के बाद यहां एम्स की स्थापना का अभियान शुरू किया है। पिछले तीन महीने के दौरान उन्होंने इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हर वर्ग और पेशे से जुड़े लोगों से समर्थन लेने की कोशिश की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी और कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को ज्ञापन देकर विजय ने समर्थन मांगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से भी उन्हें समर्थन मिल चुका है। इस तरह से यह अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत अन्य ने किया हस्ताक्षर
एम्स स्थापना के लिए सोमवार को हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से हस्ताक्षर किए। इस दौरान भाजपा नेता और अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी और उनके समर्थकों ने अधिवक्ताओं को संकल्प बताया। अध्यक्ष राधारमण मिश्रा और मंत्री प्रमोद सिंह नीरज ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। अधिवक्ता संघ ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एम्स की मांग की। उन्होंने बताया की तहसील बार के अधिवक्ताओं को जोडने के लिए सभी अध्यक्षों को पत्र लिखा गया है। इसी क्रम में एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के दफ्तर भी पहुंचा। संकल्प की सफलता के लिए सहयोग मांगा। अधिवक्ता केशव चंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री राकेश दुबे, रेवती रमण त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, आलोक दुबे आदि शामिल रहे।


No comments