Breaking News

AIMIM : मजलिस 10 पार्टियों को मिलाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले 2022 का चुनाव लड़ेगी -शौकत अली

प्रयागराज । ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 भागीदारी संकल्प मोर्चा मैं शामिल 10 पार्टियों का जो मोर्चा  बना है भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी सेकुलर दलों से गठबंधन करने को तैयार है श्री अली ने कहा कि पिछले 70 सालों में मुसलमानों का जो शोषण हुआ है वह अब नहीं होगा क्योंकि ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन इन सांप्रदायिक पार्टियों से मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह से उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव लड़ेगी बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब का प्रयागराज दौरा शीघ्र होगा प्रेस वार्ता से पहले कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक रॉयल गार्डन सलाहपुर मे रखी गई जिसमें सभी विधानसभाओं मैं बूथ स्तर पर पदाधिकारियों से संगठन पर हो रहे कामों की समीक्षा ली । आज के कार्यक्रम में शामिल होने वालों मैं मुख्य रूप से पूर्वांचल प्रभारी इसरार अहमद मोहिबुल हक अफसर महमूद मुजीब उर रहमान एडवोकेट हरदेव सिंह एडवोकेट मोहम्मद शाह आलम मोहम्मद उस्मान आरिफ इकबाल एडवोकेट हाफिज अनवर इरफान हफीज मोहम्मद मुतंजर वसीम अहमद अलीशेर जीशान रहमानी मेराज अहमद मोहम्मद सलमान पुरवा से आदि लोग मौजूद रहें। http://dlvr.it/S4X2Zs
http://dlvr.it/S4bdsX

No comments