Breaking News

युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं अशोक सूर्यनिधान


शंकरगढ़,प्रयागराज. अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार गुप्ता का जीवन युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है,यह बातें समाजसेवी सूर्यनिधान पांडेय ने नगर पंचायत शंकरगढ़ के आर्य रामवाटिका में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में कही। सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने पैतृक स्थल पहुंचे अशोक कुमार गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया।क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यनिधान पांडेय ने कहा कि अशोक कुमार गुप्ता के परिवार की तीन पीढ़ी का समाज सेवा में योगदान है। अशोक कुमार ने सेवा में रहते हुए समाज से जुड़े रहकर समय-समय पर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया। लोगों को इनसे सीख लेने की जरूरत है। पंडित त्रियुगीकांत मिश्र ने संस्कृत का श्लोक पढ़कर अशोक कुमार गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान कस्बे के तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर अशोक कुमार गुप्ता को बुके और स्मृतिचिन्ह देकर  स्वागत किया। 

अंत में अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार गुप्ता ने शुरुआती शिक्षा से लेकर आखिरी पड़ाव तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर तहसीलदार मेजा डा. विशाल शर्मा, एसओ कुलदीप कुमार तिवारी, सीएचसी अधीक्षक डा. शैलेंद्र सिंह, डा. अभिषेक सिंह, डा. अनूप सिंह, गोपाल दास गुप्ता, सैय्यद अवसाफ अली, सभासद सुधा गुप्ता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, सतीश कुमार विश्वकर्मा, रामखेलावन गुप्ता,चतुर्भुज दास गुप्ता,हास्यकवि ठाकुर इलाहाबादी, जादूगर हेमराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद्र गुप्ता, महामंत्री रतन केसरवानी, जय केसरवानी,गंगा प्रसाद,रामानुज गुप्ता,सनद मिश्र, मान बहादुर सिंह,राकेश कुमार,आलोक केसरवानी,पंकज केसरवानी,मोहित केसरवानी, अविरल,कपिल केसरवानी, अनुपम,अनमोल केसरवानी, मंजुला गुप्ता, सुमन, कुसुम गुप्ता,किरन गुप्ता,अग्रिमा,आयुष, उत्कर्ष, सौम्या, शुभम,जूही,सौम्या, देवांशु,शांतनु,वीवान आदि मौजूद रहे।मंच का ओजपूर्ण संचालन कवि सुरेश कुमार (ओम शांति) ने किया।


No comments