Breaking News

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, जोस बटलर और बेन स्टोस्क टीम में शामिल नहीं


 इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड में अपनी 16 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। ये सीरीज कार्डिफ में 8 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये दोंनों उंगली और कोहनी की चोटों से जूझ रहे हैं। जोस बटलर को भी वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया है।जोस बटलर को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में इंजरी हुई थी। इसके बाद वो टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए।  इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए टॉम बेंटन को टीम में शामिल किया है। इस मैच में डेविड मलान नहीं खेलेंगे। 22 साल के बेंटन ने इंग्लैंड के लिए 6 वनडे और 9 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने हफ्ते की शुरुआत में इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट 2021 टूर्नामेंट में शानदार शतक जड़कर समरसेट को बड़ी जीत दिलाई। बेंटन ने  51 गेंदों पर नाबाद 107 रन जड़े। 

सक्सेस के गेंदबाज जॉर्ज गार्टन को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए रिटेन किया गया है। उन्हें  श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार टीम में शामिल किया गया था। इग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे 8 जुलाई को कार्डिफ में होगा।  दूसरा वनडे लॉर्ड्स में 10 जुलाई को खेला जाएगा वहीं तीसरा और आखिरी वनडे बर्मिंघम में 13 जुलाई को होग।  इसके बाद 16 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। 

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- इयोन मोर्गन(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, टॉम बेंटन , सैम कुरैन,टॉम कुरैन, लियाम डेवसन, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, जॉर्ज गार्टन, जेसन रॉय , डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

No comments