मंगल पांडेय के अवतरण दिवस पर संगोष्ठी
प्रयागराज। सोमवार को सामाजिक एकता परिषद बैंक रोड पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय का अवतरण दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सामाजिक एकता परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति के अग्रदूत, माँ भारती के वीर सपूत, अमर शहीद महान क्रांतिकारी मंगलपांडे जी की जयंती पर उन्हें शत-शत् नमन करते हुये देश में पराधीनता के विरुद्ध संघर्ष में,उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरणा देगा। उक्त अवसर पर सामाजिक एकता परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ रविशंकर मिश्र कर्मचारी नेता,विनीत पटेल,सचिन सिंह,आशिष तिवारी, राममणि शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


No comments