समाज के वंचितों के लिए समय निकालना उनके उत्थान के लिए कार्य करना बड़ी बात- न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी
प्रातःकाल एक्सप्रेस प्रयागराज। राजर्षि टंडन सेवा केन्द्र बैंक रॉड पर गांधी अकादमिक संस्थान द्वारा लोक सेवक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा के नागरिक सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि न्याय मूर्ति विजय लक्ष्मी ने लोक सेवक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा को बुके,शाल,मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए, कहा कि लोक सेवक मण्डल सदैव समाज के वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने की भूमिका अदा किया है, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन,पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री,बलवंत रॉय मेहता,पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्ण कांत जैसी महान हस्तियों ने नेतृत्व किया हो हम सब के बीच के उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा का सम्मान करते हुए हम स्वंम सम्मानित हो रही हूँ।समाज के वंचितों के लिए समय निकालना और उनके उत्थान के लिए कार्य करना बड़ी बात है। लोक सेवक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमने विनोबा भावे से प्रेणा एवं बलवंत रॉय मेहता से प्रेरित होकर, हिमांचल प्रदेश के गांव के संसाधनों से ही विकास करने और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज इलाहाबाद के सोंराव के एक गांव मे युवाओं को वहाँ की समस्याओं से जागरूक करने हेतु कई वर्षों तक कार्य किया।36 वर्ष से प्रयागराज मे रह कर देश के विभिन्न क्षेत्रों मे जाकर समाज के हित मे कार्य करता रहता हूँ आप लोगो के प्यार एवं स्नेह से बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्णतया ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।आप लोगों ने जो यह सम्मान दिया है वह सही मायनों मे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपतराय एवं गांधी जी के विचारों का सम्मान है। गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि बेहद कर्मठ एव जुझारू ब्यक्तित्व के धनी राजकुमार चोपड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरे देश मे लोकसेवक मण्डल को मजबूती व बल मिलेगा उसके कार्यों का ज्यादा विस्तार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि करूणा, त्याग, तपस्या ,सेवाभाव, मानवता के लिए खड़ा लोकसेवक मण्डल अपनी 100वी वर्ष गांठ मनाने जा रहा है राजकुमार चोपड़ा से अनुरोध करूँगा कि एक बड़ा आयोजन प्रयागराज मे होना चाहिए। देश के विकास मे जितना योगदान सरकारी मशीनरी का रहा है उतना ही सामाजिक संस्थाओं का भी है।कार्यक्रम का संचालन लोकसेवक मण्डल के सचिव ब्रम्हप्रकाश तिवारी ने किया एवं स्वागत भाषण कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने दिया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव ने दिया ।सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रयागराज के बरिष्ठ सभासदों आनंद घिडियाल, कमलेश दादा ,पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह के नेतृत्व मे राजकुमार चोपड़ा को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया, अनाम स्नेह ग्रुप के लोगों ने कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र के नेतृत्व मे तो शिक्षक वर्ग कार्यक्रम के संयोजक श्रीनारायण यादव,मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधि जावेद सिद्दीकी, विकलांग जनों का नेतृत्व लवलेश सिंह,सिख समाज से अमरजीत सिंह,ग्रीन इंडिया फाउंडेशन का नेतृत्व सुबोध कुमार, महिलाओं की तरफ से श्रीमती मधू,सुश्री सुभाष राठी के नेतृत्व मे राजकुमार चोपड़ा को माला फूल,बुके, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।एक दिव्यांग को व्हीलचेयर एव जरूरत मन्दों को सुखा राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर अस्थायी अधिवक्ता सुश्री सुभाष राठी, शिवसेवक सिंह, कांता चोपड़ा, विजय कुमार सिंह, अजय मल्होत्रा, उमेशचंद्र आच्चू यादव,रीता अजमानी ,रविशंकर मिश्र कर्मचारी नेता,श्री अजय मेहरोत्रा ने संबोधित किया।सर्व बरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम मास्टर, अंनत कुमार अंतू मामा,राहुल देव आजाद,गुड्डू पंडित, चंदन निशाद,कपिल त्रिपाठी, फरीदा परवीन, नाज खान,डॉ मो0सफी, फरीन खान,दीप माला,मोहम्मद सगीर, मंगलप्रसाद, ओमप्रकाश गौड़, भैरो,सुनील,बृजेश यादव,माहताब आलम,अनिल विंद,रविकुमार लेखक, आदि लोग उपस्थित रहे।
http://dlvr.it/S32XLJ
http://dlvr.it/S35qXc
http://dlvr.it/S35qXc


No comments