Breaking News

NCR : प्रयागराज मण्डल द्वारा चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

प्रयागराज। उमरे प्रयागराज मण्डल ने कोविड -19 महामारी से प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए अपने कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का भी लक्ष्य रखा है। प्रयागराज मण्डल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर मण्डल में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रेलकर्मियों को उनके कार्यस्थल पर जा कर वैक्सीन लगाई जा रही है।  कार्यस्थल पर चलाये जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में 27 जुलाई को चिकित्सा निदेशक उत्तर मध्य रेलवे डॉ. रूपा कपिल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमंत बहल के मार्गनिर्देशन में स्वास्थ केंद्र मिर्जापुर एवं चुनार में वैक्सीनेशन कराया गया। इस दौरान मिर्जापुर में 54 रेलकर्मियों व उनके परिवारजनों एवं 06 अन्य सहित कुल 60 लोगो को कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई द्य इसी क्रम में चुनार में 100 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई, इंजीनियरिंग विभाग के 82 रेलकर्मियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज एवं 05 अन्य को दूसरी डोज लगाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमंत बहल ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।
http://dlvr.it/S4X2ZW

No comments