Breaking News

माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत


प्रातःकाल एक्सप्रेस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत जनपद प्रयागराज की कार्यकारिणी द्वारा संगठन के मंडल अध्यक्ष के रूप में डॉ अरविंद कुमार वर्मा (प्रवक्ता) गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त किया संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ नवीन पांडे ने माल्यार्पण कर मंडल अध्यक्ष के रूप में डॉ अरविंद कुमार वर्मा का स्वागत किया। प्रयागराज के संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तीर्थराज पटेल कोषाध्यक्ष रमन सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि डॉ अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में संगठन पूरे मंडल में मजबूत होगा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सक्षम होगा डॉ अरविंद वर्मा ने संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा हमारा संगठन सेवारत शिक्षकों की समस्याओं के लिए सतत संघर्ष करता रहेगा


No comments