Breaking News

जिलाधिकारी एवं डीआईजी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का सेन्टरों का किया निरीक्षण

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं डीआईजीध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के  दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों भारत स्काउट एंड गाइड एवं डीपीएस कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं परीक्षा हाॅल का भी निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 24 अगस्त को पहली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) 2021 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया। राज्य के सभी जिलों में निर्धारित केन्द्रो पर परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गयी है। पहले शिफ्ट की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की हुई।


No comments