नैनी में जाम के झाम में लगातार फंस रहे यात्री,
प्रयागराज। नैनी में यातायात व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है यही वजह रही कि आये दिन जाम की समस्या से लोग दो चार हो रहे है। छिवकी स्टेशन जाने वाले यात्री और आरटीओ आॅफिस जाने वालों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रवक्ता इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र रजनीकांत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा यमुनापार की उपेक्षा निरंतर की जा रही है जहां मोदी और योगी सरकार प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने में कदम बढ़ाया है वही अधिकारियों द्वारा नैनी क्षेत्र की उपेक्षा से जनता परेशान है। उमस भरी गर्मी में परीक्षा देने आए परीक्षार्थी और नागरिक जाम के झाम से परेशान हो गए। छिवकी स्टेशन पर यात्रियों को गाड़ी पकड़ने जाना था। वह भी काफी दिक्कत में पड़ गए। प्रथम पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली में इम्तिहान देने के लिए आए, परीक्षार्थी जाम में फंस गए, जाम में अपना लाइसेंस बनाने के लिए स्थाई अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव व सुशील पांडे नैनी आईटीआई स्कूल के प्रांगण में आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस बनवाने के लिए आए थे, वह भी जाम में फंसे जाम से निजात दिलाने के लिए इंस्पेक्टर नैनी को अवगत कराया गया, तो उन्होंने जाम से निजात दिलाने के लिए सिपाही की व्यवस्था करने की बात कही और सिपाही भेज कर जाम से काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इसी जाम में एंबुलेंस फस गयी, श्री रजनीकांत ने कहा कि भविष्य में नैनी में जाम न लगे, यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पहल करनी चाहिए। सब्जी मंडी नैनी से लेकर सरगम तक काफी चैड़ी सड़क हैं नगर निगम व जल संस्थान काफी जमीने खाली पड़ी हुई। काटन मिल से लेकर शंकर ढाल दुकाने प्रस्तावित है। उन्हें नगर निगम अपनी जमीनों पर स्थानांतरित करें । जिससे रोड की चैड़ाई भी बनी रहे और जाम न लगे स्मार्ट सिटी के तहत यह कार्य संभव है एक प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटी के प्रबंधक से मिलेगा और नैनी यमुनापार की उपेक्षा से उन्हें अवगत कराएगा।


No comments