Breaking News

छात्रसंघ बहाली... अनशन स्थल पर 400 दिन से जमे है छात्र, स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की मनाई जयंती


प्रातःकाल एक्सप्रेस

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 400 वां दिन भी जारी रहा।आज अनशन स्थल पर सामाजिक न्याय के प्रहरी राष्ट्र निर्माण के लिए 37 43 ओबीसी की बिक्री जातियों को एक सूत्र में बांधने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल कमीशन के अध्यक्ष बीपी मंडल जी की जयंती मनाई गई । समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने  कहा बिंदेश्वरी प्रसाद जी सामाजिक न्याय के पुरोधा रहे है हमेशा न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहे  स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद जी आज भी युवाओं के दिलों में जिंदा है और हम जैसे युवाओं के लिए आदर्श और  प्रेरणा स्रोत हैं।छात्र नेता हरेंद्र यादव ने कहा जिस प्रकार बीपी मंडल जी ने ओबीसी की बिखरी जातियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किए और पूरे भारत में मंडल कमीशन लागू करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई उसी प्रकार छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जिस प्रकार 400 दिनों से छात्र-छात्राएं आंदोलनरत है हमारे तादाद कम हो सकते हैं पर मेरे हौसले प्रस्त नहीं हो सकते छात्रसंघ हमारा मौलिक अधिकार है हम बीपी मंडल जी के जयंती पर संकल्प लेते हैं कि छात्रसंघ  बहाल करा कर ही अनशन को खत्म करेंगे। इस मौके पर छात्र नेता मुबाशिर हारुन ,आदित्य यादव,मसूद अंसारी, राहुल पटेल, अरविंद यादव, धीरज सरोज, आकाश यादव, प्रकाश कुंडा, सुधीर यादव, शिव शंकर सरोज, मो अतीक अहमद, आदर्श भदौरिया, अमन शुक्ला, उत्तम मेजा, मो शाकिर, रोहित यादव, मो नसीर, मो रिजवान आदि लोग उपस्थित रहे।

 

No comments