Breaking News

नगर निगम व मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम ने संक्रमित रोगों के प्रति किया जागरूक



प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज व नगर निगम प्रयागराज के साथ संयुक्त रूप से वेक्टर जनित रोग डेंगू, मलेरिया के      दृष्टिगत गोविन्दपुर क्षेत्र में जनजागरूकता व प्रचार-प्रसार के लिये शुक्रवार को एक विशाल स्टाफ रैली  किया गया। रैली में उपस्थित हैण्ड स्प्रे मशीन के साथ उपस्थित आपरेटरों ने छिड़काव करते हुए छिड़काव के सम्बंध में जानकारी दी। नगर निगम के प्रचार वाहन द्वारा डेंगू व मलेरिया से बचाव व रोकथाम के विषय जानकारी देते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक जितेन्द्र कुमार गांधी ने डेंगू फैलने व बचाव के विषय में उपस्थित रैली मार्च रूट पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों को अवगत कराया। रैली गोविन्दपुर एल०आई०जी० से मुख्य मार्ग होते हुए गोविन्दपुर सिंचाई विभाग कालोनी गेट पर समाप्त की गयी।
नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त रैली के कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० नानक सरन, आनन्द कुमार जिला मलेरिया अधिकारी, डा० गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० संजय बरनवाल एवं डा० अंशू वैश्य-ऐपीडिमियोलाजिस्ट,  हरि शंकर व सत्येन्द्र सिंह सहायक मलेरिया अधिकारी, समस्त मलेरिया इंस्पेक्टर के अतिरिक्त नगर निगम से नगर आयुक्त सहित उत्तम कुमार वर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी रवीन्द्र कुमार जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार गांधी- गुख्य सफाई निरीक्षक पी०सी० पटेल-सफाई निरीक्षक क्षेत्रीय सफाई नायक, लार्वीसाइडस छिड़काव की टीम उपस्थित रही।

No comments