Breaking News

अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल बैडमिंटन,लॉन टेनिस व टेबल टेनिस प्रतियोगता

प्रयागराज। रेल गांव स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल बैडमिंटन,लॉन टेनिस व टेबल टेनिस प्रतियोगता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज  रंजन यादव द्वारा मुख्य सुरक्षा आयुक्त  एस पी सिंह एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह की उपस्थिति में  किया गया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक  रंजन यादव द्वारा प्रतिभागियों को खेल भावना एवं टीम स्प्रिट से खेलने हेतु आग्रह किया| इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा प्रकाश पंडा द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलायी गयी। प्रतियोगिता के लॉन टेनिस के मैच आमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं रेल सुरक्षा विशेष बल के खिलाड़ी उपस्थित हो गए हैं। प्रतियोगिता में सिंगल, डबल, मिक्स्ड डबल के मैच होंगे। रेल सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वार दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी की जा रही  है। इस प्रतियोगिता में पहली बार महिला खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता में 100 अराजपत्रित व 16 राजपत्रित अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता  22.11.2021 तक चलेगी| उस दिन इसका समापन मुख्यअतिथि महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार की गरिमामई की उपस्थिति में होगा| 

All India Railway Protection Force Badminton, Lawn Tennis and Table Tennis Championship inaugurated

Today on 20.11.21 All India Railway Protection Force Badminton, Lawn Tennis and Table Tennis championship was inaugurated at Indoor Badminton Hall located in Rail Gaon by Chief Guest Additional General Manager North Central Railway Shri Ranjan Yadav, in the august presence of Chief Security Commissioner Shri RSP Singh and Senior Divisional Security Commissioner Shri Manoj Singh.

In his address on this occasion, Chief Guest Additional General Manager Shri Ranjan Yadav urged the participants to play with sportsmanship and team spirit. Earlier, the participants were welcomed by Senior Divisional Security Commissioner Manoj Singh and the players were administered oath by Senior Divisional Security Commissioner Agra Shri Prakash Panda.

  Lawn tennis matches of the competition will be played at the Amitabh Bachchan Sports Complex.

Players of all Zonal Railways and Railway Protection Special Forces have already arrived to participate in the competition. The tournament will consist of singles, double, mixed double matches. This is the second time this competition is being hosted by Rail Protection Force, North Central Railway. For the first time women players are also participating in this competition.

100 non-gazetted and 16 gazetted officers are participating in the competition. This competition will conclude on date 22.11.2021. It will be concluded on that day in the presence of Chief Guest General Manager North Central Railway Shri Pramod Kumar.

No comments