Breaking News

बेदौली व सिरसा मंडल से अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन


प्रातः काल एक्सप्रेस
मेजा प्रयागराज। स्वाधीनता अमृत महोत्सव के अवसर पर बेदौली मण्डल से तिरंगा यात्रा का आयोजन शंकर लाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उरुवा खण्ड संचालक के अगुवाई में निकला गया जो बेदौली से आरंभ होकर सिरसा बाजार में समाप्त हुआ। सिरसा मंडल अध्यक्ष राना सेठ ने कहा कि  अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा आज दिन पूरे भारत में निकला गया। सभी कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाला।
 जिसमें सिरसा मण्डल अध्यक्ष  पिछड़ा वर्ग राना सेठ, लखन केशरी ,कल्लू केशरी ,भगवान केसरी, अभिनव तिवारी, विनय यादव, दसरथ ,आदर्श ,शनि ,गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments