दर्जनों टेनों का आवागमन निरस्त
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दर्जनों गाड़ियों का निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें गाड़ी सं.18203 दुर्ग-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 01.02.22 (मंगलवार), 06.02.22 (रविवार) एवं 08.02.22 (मंगलवार) को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं.18204 कानपुर सेन्ट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 02.02.22 (बुधवार), 07.02.22 (सोमवार) एवं 09.02.22 (बुधवार) को निरस्त रहेगी । गाड़ी सं.22867 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 01.02.22 (मंगलवार), 04.02.22 (शुक्रवार) एवं 08.02.22 (मंगलवार) को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं. 22868 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 02.02.22 (बुधवार), 05.02.22 (शनिवार) एवं 09.02.22 (बुधवार) को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं.18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 02.02.22 (बुधवार) एवं 04.02.22 (शुक्रवार) को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं.18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 04.02.22 (शुक्रवार) एवं 06.02.22 (रविवार) को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं.12549 दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 01.02.22 (मंगलवार) एवं 08.02.22 (मंगलवार) को निरस्त रहेगी। गाड़ी सं.12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 03.02.22 (गुरुवार) एवं 10.02.22 (गुरुवार) को निरस्त रहेगी।

No comments