महात्मा गांधीजी की पुंयतिथि पर कांग्रेसियों ने नाथूराम गोडसे के चित्र को लगाई आग
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज, 30 जनवरी। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने नाथूराम गोडसे के फोटो को आगा लगाकर विरोध जताया और नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने कहा आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी जी को गोली मारकर उनकी हत्या की भारत का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे है।
यह देश गांधी का है ना कि गोडसे का है। देश की जनता नाथूराम गोडसे और उनके सहयोगी को कभी माफ नहीं करेगी। गांधी जी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है उनके विचारों को जीवित रखा है। उनके बताए हुए सिद्धांत पर दुनिया चलती है और मानती है गांधी जी को शत शत श्रद्धांजलिः मुख्य रुप से मौजूद इरशाद उल्ला, जावेद उर्फी, राजेंद्र केसरवानी, आफताब अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, मोहनलाल राजेंद्र अग्रवाल, जीतू, करीम उल्ला, रोहित, जबीं आदि लोग मौजूद थे।

No comments