Breaking News

योग की छात्रा मोनिका पाण्डेय को कुलाधिपति का खिताब....प्रो0 सीमा सिंह, 21 शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 19151 छात्रों को मिलेगी उपाधि #Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University

कुलपति प्रो. सीमा सिंह, उ.प्र.राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज

प्रयागराज। उ.प्र.राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का 16वां दीक्षान्त समारोह आगामी 28 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे सरस्वती परिसर स्थित नवनिर्मित आडिटोरियम में कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए  आयोजित किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि प्रो0 रमाशंकर दुबे, कुलपति, गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गाँधीनगर, दीक्षान्त भाषण देंगे। 16वें दीक्षान्त समारोह में विभिन्न विद्याशाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 21 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगें, जिनमें 10 स्वर्ण पदक छात्रों तथा 11 स्वर्णपदक छात्राओं की झोली में जायेंगे।  दीक्षान्त समारोह में सत्र दिसम्बर 2020 तथा जून 2021 की परीक्षा के सापेक्ष उत्तीर्ण लगभग 19151 हजार शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी, जिसमें 11225 पुरूष तथा 7926 महिला शिक्षार्थी हंै। यह जानकारी कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
    प्रो0 सिंह ने बताया कि सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृृह में दीक्षान्त समारोह के सादगीपूर्ण आयोजन के लिये सभी आवश्यक तैयारियां कर दी गयी हैं। दीक्षान्त समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिये लगभग 400 शिक्षार्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। जिन्हें दीक्षान्त समारोह के उपरान्न्त उपाधियां प्रेषित कर दी जायेंगी। दीक्षान्त समारोह में आदर्श आचार संहिता का पूणतया अनुपालन किया जायेंगा। यह दीक्षान्त समारोह भारतीय पारम्परिक परिधान में आयोजित किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह में शामिल होकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये सफेद धोती कुर्ता या पाजामाध्पीली साड़ी या सलवार सूट निर्धारित किया गया है।
    प्रो0 सिंह ने बताया कि 16वें  दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक  क्षेत्रीय अध्ययन केन्द लखनऊ की छात्रा मोनिका पाण्डेय को दिया जायेगा। मोनिका पाण्डेय ने एम0ए0 योग विषय की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा समस्त विद्याशाखाओं की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण समस्त स्नातक, परास्नातक शिक्षार्थियों में सर्वश्रेष्ठ रहीं। कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक इस बार स्नातकोत्तर वर्ग में विद्याशाखाओं के 06 टापर्स को दिए जा रहे है। इसी प्रकार स्नातक वर्ग में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक इस बार  विद्याशाखाओं के 06 टापर्स को दिया जायेगा। प्रो0 सिंह ने बताया कि इस बार आठ मेधावी शिक्षार्थियों को दानदाता स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जायेगा। विश्वविद्यालय ने इस बार शिक्षा विद्याशाखा के पूर्व निदेशक प्रो0 सुशील प्रकाश गुप्ता के स्मृति में एक दानदाता स्वर्णपदक दिये जाने की घोषणा की है। प्रो0 गुप्ता गत वर्ष कोरोना महामारी की चपेट में आ गये थे। इसके साथ ही बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक और प्रो0 एम0पी0 दुबे पर्यावरण गांधी चिन्तन एवं शान्ति अध्ययन उत्कृष्टता स्वर्ण पदक दिया जायेगा।


 

No comments