गोकशी का आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मऊआइमा। गोकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है।
मऊआइमा के चकश्याम गांव निवासी शादाब उर्फ मिथुन पुत्र रईस जो कि गोकशी के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे बागी गांव से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हल्का इंचार्ज एसआई राम भवन वर्मा, कांस्टेबल रियाज खां तथा राजेश कुमार सिंह शामिल थे। आरोपी मिथुन मारपीट, धमकी, छेड़खानी, गोवध अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में नामजद है।

No comments