Breaking News

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व पदाधिकारियों का मौन धरना,

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे अनशन का 558वां दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे की अगुवाई में पूर्व पदाधिकारियों ने  छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर शहीद लाल पदमधर को माल्यार्पण करके मौन धरने पर बैठे। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे ने कहा कि 1942 में भी छात्रों पर इस तरीके का जुल्म नहीं हुआ था। जब देश परतंत्र था। भाजपा के शासन काल में छात्रों के ऊपर जिस तरह का जुल्म हुआ है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ये मौन धरना उसी के विरोध में है। और आगे के आंदोलनों की चिंगारी है। पूर्व अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि त्त्ठ, छज्च्ब्, ळत्व्न्च्-क् के परीक्षार्थियों पर हुआ बर्बरता पूर्वक हमला लोकतंत्र के लिए घातक है। मोदी सरकार रेलवे में कोई भर्ती नहीं कराना चाहती। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा देश में अघोषित आपातकाल है  मौजूदा समय में भी ब्रिटिश  हुकूमत जैसा बर्ताव जिले के प्रशासनिक अधिकारी छात्रों पर कर रहे हैं प्रयागराज एसएसपी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए। छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने कहा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करना लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करवाना बीजेपी सरकार का फासीवादी चेहरा नौजवान 2022 में बेनकाब कर के रहेंगे। इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, अविनाश कुमार वर्मा, विश्वेश राज रत्नम, प्रदेश सचिव चैधरी संदीप, आशुतोष गुड्डू, अरविंद सरोज, शादाब जिया, डॉ रजवंत सिंह, डॉ दिनेश सिंह, डॉ दिनेश कुमार सिंह, एडवोकेट सुनील यादव,अजेंद्र गौड़, तनवीर मिश्रा, रविंद्र सिंह, शादाब अहमद, सुरेश त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments