अनशन कारियों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत की जयंती
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 556 वां दिन भी जारी रहा।
अनशन स्थल पर महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण करके मनाई गई। अनशनकारियों ने कहा कि लाला लाजपत राय का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महान क्रांतिकारियों में शामिल है, जिन्होंने इस राष्ट्र की स्वाधीनता के महायज्ञ में अपने रक्त की अंतिम बूंद तक की आहुति स्वरुप समर्पित की। इस मौके पर छात्रनेता नवनीत यादव, मसूद अंसारी, हरेंद्र यादव, पवन पिंकू, मनोज बाबा, अभिषेक यादव, शिव शंकर सरोज ,सुधीर यादव, आनंद सांसद ,आदेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments