Breaking News

अमित शाह ने कहा- भाजपा ने जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण खत्म किया


प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज, । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा मंगलवार को रानीगंज विधान सभा क्षेत्र के बभनमई में हो रही है। संबोधन की शुरुआत में शाह ने जनता को 300 पार का उद्घोष करते हुए संकल्प दिलाया। युवाओं को अपने जिगर का टुकड़ा बताते हुए जोश भरा। बोले, तीन चरणों का मतदान हो चुका है। यूपी से सपा, बसपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफा हो चुका है। 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं है। यदि फुलटास बाल मिले तो चैका लगाना ही चाहिए।
अमित शाह बोले कि अखिलेश बाबू आज मैं हिसाब देने और आपसे हिसाब मांगने भी आया हूं। एक करोड़ 67 लाख लोगों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन मिले। भाजपा की सरकार बनते ही होली में फ्री में गैस सिलेंडर घर पहुंच जाएगा। महिलाओं को शर्म न महसूस हो इसलिए भाजपा ने बड़ी संख्या में शौचालय बनवाए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय में शौचालय नहीं बनाए गए। महिलाओं के सम्मान की बात सोची भी नहीं। पहले बिजली आती ही नहीं थी, अब बिजली ही नहीं मिलती, बल्कि गरीबों के घर में बिजली का कनेक्शन फ्री दिया जा रहा है। एक बार फिर सरकार बनाइए, पांच साल तक किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। कोरोना के लिए आई वैक्सीन को मोदी का टीका बताकर आलोचना करने वाले अखिलेश यादव कुछ दिन बात अंधेरे में चुपके से टीका खुद लगवाया था। 15 करोड़ गरीबों को कोराना काल में मुफ्त राशन मिला। मनमोहन सिंह मौनी बाबा की तरह चुप रहते थे। अब मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दे दिया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। पूरी दुनिया में संदेश दिया कि देश की सीमा और सेना के सामने आंख उठाकर नहीं देख सकते हैं।

No comments