Breaking News

डबल इंजन की सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी भी डबल---अखिलेश यादव,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज, चित्रकूट और कौशाम्बी में चुनावी जनसभाओं में कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे। जितना समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है मैं यह कह सकता हॅू कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आने वाला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जितने दावे किए सब झूठे निकले हैं। किसान की आय दुगनी कहां हुई? किसान को खाद नहीं मिली। पेट्रोल-डीजल, खाद, रसोई गैस सब महंगी हो गई। भाजपा सरकार में किसानों को कुचलकर मार दिया गया। तीन काले कानूनों को लाकर फसल और जमीन छीनने की साजिश रची गई। 
 

सपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, सपा मुखिया ने प्रयागराज और करछना की जनसभा को किया संबोधित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर हमलावर दिखे। जनसभा स्थल पर उमड़ी भीड़ को देख गदगद अखिलेश यादव ने मंच से सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन यह बताने के लिए काफी है कि इस बार ‘बाबा’ को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे।
अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की। किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, व्यापारियों का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार भी डबल रफ्तार से हुआ है। बेरोजगारी बढ़ी है। समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में जो व्यवस्थाएं बनाई थी, उसे भी भाजपा सरकार ने चैपट कर दिया।


समाजवादी पार्टी के मुुखिया अखिलेश यादव ने करछना (प्रयागराज) में हुई जनसभा में कहा कि यह चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बल्कि संविधान को बचाने का है। कहा कि, समाजपाटी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जनता का अपार जनसमर्थन और यहां पर जनता की मौजूदगी इस बात की गवाही देने के लिए काफी है। कहा कि समाजवादी पार्टी ने जितने भी वादे किए हैं, सभी को पूरा किया जाएगा। अपने घोषणा पत्र में कही गई हर बात को लागू कर जनता की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी हैं, जो जितना बड़ा नेता है, उतना ही बड़ा झूठ बोलता है।
11 लाख सरकारी पदों पर करेंगे भर्ती
कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। और, जनता 440 वोल्ट का झटका देने वाली है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री मिलेगी। भाजपा ने बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को भी चैपट कर दिया है सरकारी विभागों में 11 लाख पद रिक्त हैं। सपा की सरकार बनने पर सभी पदों को भरा जाएगा। महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसद आरक्षण भी दिया जाएगा।
करोड़ों लेकर फरार हो रहे उद्योगपति
योगी आदित्यनाथ पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जिस 100 नंबर की व्यवस्था की थी, अब वह 112 कर दी गई है। भाजपा ने उस व्यवस्था का भी बंटाधार कर दिया है। भाजपा के शासनकाल में 28 बैंकों का हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया है। गरीब अगर पैसा न दे तो बैंकवाले उसे परेशान करते हैं, लेकिन बड़े उद्योगपति लगातार हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार हो रहे हैं और सरकारें उनकी मदद कर रही हैं। कहा कि यह कुंभ की धरती है। यहां दुनियाभर के साधु-संत आते हैं और बाबा कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे।
करछना विधानसभा के गढ़वा खुर्द में आयोजित सभा में पार्टी कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि भीड़ के लिए बनाई गई बैरीकेडिंग टूट गई। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने केलिए पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनीपड़ी। प्रयागराज के करछना में आयोजित जनसभा में स्थानीय सपा प्रत्याशी कुंवर उज्ज्वलरमण सिंह,बारा विधानसभा प्रत्याशी अजय भारती, मेजा प्रत्याशी संदीप यादव, जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव, विनय कुशवाहा, प्रमुख कमलेश द्विवेदी, प्रमुख अनिल पटेल, नरेंद्र सिंह, राजेश्वर पांडेय, रंजीत सोनकर, राजू सिंह, देशराज सिंह, दिलावर सिंह, डॉक्टर पप्पू यादव, दिनेश पटेल, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के अलावा चित्रकूट और समीपवर्ती जनपद कौशांबी की सिराथू विधानसभा में पल्लवी पटेल के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया।



No comments