सरकार को अपने मंत्रियों व विपक्ष के नेताओं पर ही विश्वास नहीं, किया स्पाइवेयर का इस्तेमाल: कांग्रेस
कांग्रेस सदस्य ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून का बहुत दुरूपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में सेना ने नगालैंड में 14 आम नागरिकों की जान ले ली।
नयी
दिल्ली। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के रिपुन बोरा ने आरोप लगाया
कि ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ का नारा देने वाली सरकार को
अपने मंत्रियों, न्यायाधीशों और विपक्ष के नेताओं पर ही भरोसा नहीं है
इसीलिए उन पर नजर रखने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग किया गया।
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर देश को
‘‘गुमराह’’ किया कि स्पाइवेयर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उच्च सदन में
राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बोरा ने
कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ की
बात करती है। उन्होंने कहा ‘‘आपका (सरकार का) विश्वास आपके मंत्रियों,
न्यायाधीशों और विपक्ष के नेताओं पर नहीं है।....इसीलिए आपने विदेश से
स्पाइवेयर मंगाया....पेगासस मंगवाया और लगा दिया।’’ कांग्रेस सदस्य ने दावा
किया कि इस कारण आज विश्व भर में भारत की ‘‘बदनामी’’ हुई है। बोरा ने कहा,
‘‘प्रधानमंत्री ने यह कह कर देश को गुमराह किया कि इसका (स्पाइवेयर का)
इस्तेमाल नहीं किया गया।’’ उन्होंने कहा कि न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट से
सारी सच्चाई सामने आ गयी है। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि मोदी सरकार ने शासन
में आने के बाद एक भी सार्वजनिक उद्यम स्थापित नहीं किया किंतु 23 पीएसयू
का विनिवेश कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की
सरकार ने 33 पीएसयू का निर्माण किया, कोई भी निजीकरण नहीं किया। उन्होंने
कहा कि लालबहादुर शास्त्री सरकार ने पांच पीएसयू बनाया लेकिन कोई निजीकरण
नहीं किया।

No comments