Breaking News

चेहरे पर चमक के साथ शुरू हुई Karishma Tanna की शादी की रश्में, 5 फरवरी को लेंगी सात फेरे

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां जैसे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और मौनी रॉय-सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंधे। इसी कड़ी को बरक़रार रखते हुए टीवी जगत की एक और मशहूर अदाकारा शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अदाकारा और कोई नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना हैं। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं।

चेहरे पर चमक के साथ शुरू हुई Karishma Tanna की शादी की रश्में, 5 फरवरी को लेंगी सात फेरे 

आपको बता दें कि अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनके शादी के फंक्शन आज से यानी कि 3 फरवरी से शुरु हो गए हैं। आज करिश्मा तन्ना अपनी हल्दी सेरेमनी एन्जॉय करती नजर आईं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके दी। तस्वीरों से आप करिश्मा की ख़ुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। उनकी इस हल्दी सेरेमनी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी 4 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी होगी और 5 तारीख को शादी। करिश्मा तन्ना और उनके बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा गोवा के फाइव स्टार होटल में सात फेरे लेंगे।

 

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन-फ्रेंड के जरिये हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बने और कुछ समय बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। पिछले साल के आखिर में दोनों ने सगाई की थी। नए साल पर करिश्मा तन्ना ने एक पोस्ट के जरिये अपने रिलेशनशिप को ऑफिसियल किया था। वरुण बंगेरा को डेट करने से पहले करिश्मा ने अभिनेता उपेन पटेल को डेट किया था, दोनों ने सगाई भी कर ली थी पर 2016 में दोनों अलग हो गए।

 

No comments