Breaking News

The Kahmir Files:स्क्रीनिंग के बाद कई मिनटों तक आंसू पोछते रहे दर्शक, कई ने सीट न मिलने पर थिएटर की सीढ़ियों में बैठकर देखी फिल्म

 

द कश्मीर फाइल्स; विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स देशभर की 700 स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है। अनुपम खेर, शेफाली शाह, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी मिश्रा स्टारर इस फिल्म को कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी पर तैयार किया गया है। ये कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं थी जिसका जोर-शोर से प्रमोशन किया गया, इसके बावजूद फिल्म की दमदार कहानी ने हर किसी का ध्यान केंद्रित कर लिया। पिछले कई दिनों से द कश्मीर फाइल्स से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जो आपको भी ये फिल्म देखने पर मजबूर जरूर करेंगी। एक नजर डालिए इन वीडियोज पर-

फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने कश्मीर में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग के बाद जो वीडियो सामने आया उसने हर किसी के रोंगड़े खड़े कर दिए। वायरल हुए वीडियो में स्क्रीनिंग में पहुंचे लगभग सभी दर्शकों की आंखों में आंसू थे। फिल्म में कश्मीरी पंडितों की ऐसी दर्दनाक कहानी दिखाई गई कि लोग थिएटर की लाइट जलने के कई मिनटों बाद तक अपने आंसू पोछते रहे।

दूसरा वीडियो भी फिल्म की स्क्रीनिंग का है जहां कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली एक महिला फूंट-फूटकर रोती हुई डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के पैर छूते नजर आ रही है। डायरेक्टर ने महिला को गले लगाया तो वो महिला अपने इमोशन्स रोक नहीं सकीं और कहने लगीं, आपके बगैर कोई नहीं कर सकता था। आपने हमारा दर्द समझा। जो आपने हमारे लिए किया वो हम सबने देखा, मुझे लगा मुझे कुछ हो जाएगा। वहीं दूसरे शख्स ने रोते हुए कहा कि आपने हमारी कहानी सबको दिखाई, हम आपके शुक्रगुजार हैं।

महिला ने फिल्म में नजर आए दर्शन कुमार को गले लगाते हुए दुआएं दीं तो वो भी अपने आंसु रोक नहीं सके और फूंट-फूटकर रोने लगे।

फिल्म रिलीज के बाद ही कश्मीर से एक और वीडियो सामने आया है जहां जम्मू के वेव सिनेमा के कर्मचारियों और फिल्म देखने गए दर्शकों के बीच झड़प देखने मिल रही है। वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि एथोरिटी ने फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया और लोगों से गाली-गलौज कर हाथापाई की। इस घटना में 16 साल के एक बच्चे को चोटें भी आईं।

इस फिल्म को हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म को पहले कम स्क्रीन्स मिली थी, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों की डिमांड पर इसे ज्यादा स्क्रीन्स दी गई हैं।

फिल्म का क्रेज ऐसा था कि इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरा थिएटर ही बुक करवा लिया और लोगों को मुफ्त में फिल्म दिखाई। भीड़ का आलम ऐसा था कि जब लोगों को जगह नहीं मिली तो वो थिएटर की सीढ़ियों पर ही बैठकर फिल्म देखने लगे।

दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग से भी एक वीडियो सामने आया था जहां फिल्म खत्म होने के कई मिनटों बाद तक थिएटर में तालियों की गूंज सुनाई दी। लोगों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी दी।

 

दर्शकों के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल से मुलाकात कर फिल्म की तारीफ की थी।

 

No comments