Breaking News

Azam Khan : शिवपाल तथा कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम के बाद अब भाजपा सांसद बृजभूषण शरण भी आजम खां से मिलने जाएंगे

 Azam Khan In Sitapur Jail : आजम खां -सांसद बृजभूषण शरण सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां बेहद चर्चित नाम हैं। मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां बीते दो वर्ष से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। आजकल काफी नेता उनसे मिलने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बेहद नाराज आजम खां सपा के नेताओं से नहीं मिल रहे हैं। बहराइच के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी अब आजम खां से मिलने सीतापुर जेल जाएंगे।

गोंडा में जिला पंचायत की बैठक के बाद भाजपा सांसद से जब शिवपाल सिंह यादव के सीतापुर जेल में आजम खां से भेंट करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर मैं जल्दी सीतापुर गया तो आजम खां से जरूर मिलूंगा। शिवपाल सिंह यादव के बारे में भाजपा सांसद ने कहा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आजम खां से भेंट करने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी आजम खां से मिलने जरूर जाते। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुविधाभोगी बताया और कहा कि उनको पुराने लोगों को छोडऩे की आदत सी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने व्यवहार से गलती की है। उन्होंने इसके बाद कहा कि यदि मैं सीतापुर गया तो आजम खां से जरूर मिलूंगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव तो जमीन से जुड़े नेता रहे हैं और तमाम दुख और सुख सहकर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आजम खां तो उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने विधायक हैं। इतना ही नहीं, राज्यसभा सदस्य तथा लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। मेरा तो मानना है कि अगर कोई दुख में है तो उससे मिलना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह 1991 से लोकसभा के सदस्य हैं। 2008 में कैसरगंज से समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी लोकसभा में गए थे। उसके बाद फिर भाजपा में वापसी की है।   

No comments