एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई अपने जमाने नंबर 1 पोर्न स्टार, नाम है- मिया खलीफा, जानें 10 factsr
नई दिल्ली। अपने फैंस के चेहरे पर मुक्का मारने के बाद एक्स एडल्ट
स्टार मिया खलीफा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई है। दरअसल एक लड़के ने
बिना मिया खलीफा की अनुमति लिए ही उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की,
जिससे नाराज होकर उन्होंने उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया। लड़के ने इसकी
तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। तब से एक बार फिर से मिया खलीफा एक बार
फिर से सुर्खियों में छा गई है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब वो
विवादों में घिरी हों। इसके पहले भी कभी हिसाब पहनने को लेकर तो कभी टैटू
को लेकर वो विवादों में घिरती रही है। आज हम आपको मिया खलीफा से जुड़े 10
ऐसे ही रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।
ऐसे रखा पोर्न इंडस्ट्री में कदम
मिया खलीफा का जन्म लेबनान में हुआ था, लेकिन बाद में वो अपने पैरेंट्स के
साथ अमेरिका में आकर बस गई। मिया ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और पढ़ाई
के बाद उन्होंने एक फूड रेस्टोरेंट में काम करना शुरू किया,जहां एक कस्टमर
ने उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में काम करने का ऑफर दिया।
दो महीने में बन गई नबंर 1
एडल्ट स्टार मिया ने अक्टूबर 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और दिसम्बर 2014 में नम्बर 1 पोर्न एक्ट्रेस बन गई।
मुस्लिम परिवार में जन्मी
मिया खलीफा का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ, लेकिन वो खुद को क्रिश्चन
धर्म का मानती है। मिया को जानवरों के बेहद प्यार है। उन्होंने अपने घर में
कई पालतू जानवरों को पाल रखा है।
हिजाब को लेकर विवाद
पोर्न वीडियो में हिजाब पहनने को लेकर मिया को विवाद का शिकार होना पड़ा
था। इस्लाम धर्मगुरूओं के मुताबिक हिजाब पवित्र होता है और इसे पोर्न
वीडियों में इसे पहनना, धर्म का अपमान करना है। जिसकी वजह से उनकी खूब
आलोचना हुई थी।
छोटी उम्र में की शादी
मिया ने 18 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उन्होनें फरवरी 2011 में एक अमेरिकन शख्स से शादी कर ली थी।
परिवार से दूरी
पोर्न इंडस्ट्री में काम करने की वजह से मिया के परिवारवाले उनसे नाराज रहते हैं। उनके घरवालों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया है।
टैटू पर विवाद
मिया ने अपने हाथों पर ऐसा टैटू बनवाया, जिसकी वजह से वो विवादों में घिर
गई। उन्होंने लेबनान के राष्ट्रीय गान की शुरूआती लाइनें टैटू के तौर पर
लिखवाई वहीं दूसरे हाथ में लैबनीज़ फोर्स क्रॉस बनवा दिया। जिसे लेकर खूब
विवाद हुआ।
जान से मारने की धमकी
पोर्न इंडस्ट्री में काम करने की वजह से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लग चुका है।
फुटबॉलर के फ्रेंड रिक्वेस्ट को कर दिया वायरल
पोर्न स्टार मिया खलीफा को एक स्टार फुटबॉलर ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी,
लेकिन मिया ने उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद से फुटबॉल
प्रशंसकों ने इस फुटबॉलर को निशाने पर ले लिया।
एचआईवी पॉजिटीव की खबरें
इस पोर्न स्टार को लेकर खबरें आई कि वो एचआईवी पॉजिटीव है। जिसके बाद खुद मिया ने ट्वीट कर इस बात को खंडित किया।

No comments