Breaking News

माल्या की बढ़ी मुसीबत, डियाजिओ ने वापस मांगे 4 करोड़ डॉलर...

नई दिल्ली. भारत से फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ती दिख रही हैं। ब्रिटेन की लिकर कंपनी डियाजिओ ने गुरुवार को माल्या से 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपए) लौटाने के लिए कहा है, जो उन्हें यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से निकलने के लिए 7.5 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपए) की ‘स्वीटहार्ट डील’ के हिस्से के तौर पर दिए गए थे।
 माल्या की बढ़ी मुसीबत, डियाजिओ ने वापस मांगे 4 करोड़ डॉलर
माल्या का70लाख डॉलर का पेमेंट रोका,मांगा कम्पन्सेशन
डियाजिओ ने डील के तहत एक साल में दिए जाने वाले 70 लाख डॉलर का पेमेंट रोक दिया और इस कारण हुए लॉस के लिए कम्पन्सेशन भी मांगा है।
ब्रिटेन की कंपनी माल्या को यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) से निकलने के बाद ग्लोबल नॉन-कंपीट और नॉन इंटरफ्रेंस फी के रूप में 5 साल के दौरान 7.5 करोड़ डॉलर देने के लिए राजी हो गई थी। माल्या इन दिनों ब्रिटेन में हैं और कई भारतीय बैंक उनकी बंद हो चुकी एयरलाइन से कर्ज की रिकवरी के लिए अदालतों में लड़ाई लड़ रहे हैं।
डियाजिओ ने माल्या से वापस मांगे4करोड़ डॉलर
डियाजिओ ने माल्या द्वारा एग्रीमेंट के उल्लंघन का हवाला देते हुए उनको भविष्य की इंस्टालमेंट्स चुकाने की बात को खारिज कर दिया। कंपनी ने कहा, ‘उस पर इस रकम की देनदारी नहीं है।’
डियाजिओ ने 30 जून, 2017 को समाप्त साल के अपने प्रेलिमिनेरी रिजल्ट्स में कहा, ‘डियाजिओ और दूसरी ग्रुप कंपनियों ने माल्या को 4 करोड़ डॉलर के रिपेमेंट की डिमांड की है, जो डियाजिओ द्वारा उन्हें 25 फरवरी, 2016 को दिए गए थे। इसके अलावा माल्या द्वारा अपने वादे तोड़ने के कारण डियाजिओ के कई मेंबर्स को हुए नुकसान के एवज में उनसे कम्पन्सेशन भी मांगा गया है।’
माल्या ने किया शर्तों का उल्लंघन
डियाजिओ ने 25 फरवरी, 2016 को हुए एग्रीमेंट के तहत 7.5 करोड़ डॉलर में से माल्या को 4 करोड़ डॉलर का पेमेंट किया था, जबकि बाकी 3.5 करोड़ डॉलर सालाना 70 लाख डॉलर की किस्त के माध्यम से 5 साल में दिए जाने थे। कंपनी ने कहा कि इस पेमेंट के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हुई थीं।
डियाजिओ ने कहा, 70 लाख डॉलर की पहली किस्त 25 फरवरी, 2017 को देनी थी। अब माल्या द्वारा एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन सहित कई वजहों से समझा जाता है कि डियाजिओ की उनके प्रति कोई देनदारी नहीं है।’
लंदन/नई दिल्ली. भारत से फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ती दिख रही हैं। ब्रिटेन की लिकर कंपनी डियाजिओ ने गुरुवार को माल्या से 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपए) लौटाने के लिए कहा है, जो उन्हें यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से निकलने के लिए 7.5 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपए) की ‘स्वीटहार्ट डील’ के हिस्से के तौर पर दिए गए थे।

No comments