Breaking News

अमेजन के जेफ बिजोस कुछ घंटों के लिए बने दुनिया में सबसे अमीर, गेट्स को छोड़ा था पीछे...

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स रिटेलर अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स...
अमेजन के जेफ बिजोस कुछ घंटों के लिए बने दुनिया में सबसे अमीर, गेट्स को छोड़ा था पीछे

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स रिटेलर अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़कर यह ताज हासिल किया, हालांकि यह ताज कुछ घंटों के लिए कायम रहा। गुरुवार को रिजल्ट आने से पहले अमेजन के स्टॉक्स में लगभग 2.5 फीसदी की तेजी के चलते उनकी वेल्थ में इजाफा हुआ, लेकिन स्टॉक मार्केट बंद होने तक यह बढ़त गायब हो गई। इसके साथ ही बिल गेट्स फिर दुनिया में सबसे अमीर हो गए।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिल गेट्स बीते 4 साल से दुनिया के सबसे अमीर बने हुए थे। 

No comments