शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 111वीं जयंती के अवसर पर एयर फोर्स बैण्ड द्वारा म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन
कम्पनी बाग में शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 111वीं जयंती के अवसर पर एयर फोर्स बैण्ड द्वारा म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन हुआ। एयरफोर्स के बैण्ड ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को किया । मंत्रमुग्ध कर दिया । रविवार को थल सेना के बैण्ड की होगी प्रस्तुति ।
इलाहाबाद 12 अगस्त, 2017। चन्द्रशेखर आजाद पार्क मंे शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 111वीं जयंती के अवसर पर एयर फोर्स बैण्ड द्वारा म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी संजय कुमार तथा एओसी शंकर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। म्यूजिकल इवनिंग मंे एयरफोर्स के बैण्ड ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी को याद करते हुए कई धुनों को समर्पित किया। प्रिंसिपल कंडक्टर पीएन यादव ने फैनफेयर, एयरबेटल, बार बार देखो, वंदे मातरम् तथा सारे जहां से अच्छा प्रस्तुत कर हतप्रभ कर दिया। इसके उपरान्त सीपीएन वीरमनी ने सुनो न संगमरमर, चुरालिया है, दिल दिया है तथा गुलाबी आंखे प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जेडब्लूओ आर राजपूत ने शाह ला ला, रिवर्स आॅफ बेबीलाॅन तथा वीएन राजहंस ने कार्नफिल्ड राॅक एवं ए.ए. खान ने गोरे गोरे प्रस्तुत किया। एयरफोर्स बैण्ड द्वारा दिल क्या करे तथा ऐ मेरे वतन के लोगो की धुनों को सुना कर भावविभोर कर दिया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी संजय कुमार तथा एओसी शंकर श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथियों आयुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, ग्रुप कैप्टन वीके बोहरा, आशीष गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके उपरान्त बैण्ड के सभी सदस्यांे को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक विंग कमाण्डर केएस चैहान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। रविवार को थल सेना के बैण्ड की प्रस्तुति सायं 5ः30 बजे शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा के समक्ष होगी। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से ज्यादा ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है।

No comments