जिलाधिकारी ने पकड़ी 200 ली0 कच्ची शराब, आबकारी इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार, जनपद में अवैध शराब के अड्डों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश
इलाहाबाद 14 अगस्त, 2017। इस निरीक्षण के दौरान डीएम बड़ा बघाड़ा होते हुए कछार चले गए। जिलाधिकारी को देखते हुए कुछ लोग भागने लगे तो डीएम को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को उनकी तरफ दौड़ा दिया और खुद उनके अड्डे को देखने लगे। जिलाधिकारी जब अड्डे पर गए तो आश्चर्य चकित रह गए, वहां एक छोटी सी झोपड़ी थी जिसमें छोटे छोटे प्लास्टिक के गैलनो में करीब 200 ली0 कच्ची शराब रखी थी।
डीएम के सुरक्षा कर्मियों ने कच्ची शराब को गिराकर नष्ट कर दिया। जिलाधिकारी ने इंस्पेक्टर कर्नलगंज तथा इंस्पेक्टर आबकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पूरे कछार की सघन चेकिंग का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये तथा संदेह होने पर तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाये। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद में अवैध शराब के अड्डों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण तथा एसडीएम सदर को कछार की तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने दारागंज तथा बख्सी बाँध पर हुए अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया।


No comments