जिलाधिकारी ने शिवकुटी से किला घाट तक प्रस्तावित सड़कों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं के लिए रास्तों में बनेंगे स्थाई रैन बसेरा, चलेंगी सवारी गाड़ियां
इलाहाबाद 14 अगस्त, 2017। जिलाधिकारी संजय कुमार अर्द्धकुम्भ के पूर्व गंगा पार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवकुटी से रामप्रिया रोड, बख्शी बाँध होते हुए किलाघाट तक सड़क निर्माण कराने के प्रस्तावित रुट का निरीक्षण किये। उन्होंने मार्ग निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सहूलियत का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त से कहा कि इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र शासन भेजने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया की इस सड़क का निर्माण हो जाने से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ आदि स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला में प्रवेश करने में सहूलियत मिलेगी तथा समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे पौधा रोपण के साथ ही श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए स्थाई रैन बसेरे का भी निर्माण किया जाएग। डीएम ने बताया कि इस सड़क को अर्द्धकुम्भ के पूर्व तैयार कर लिया जायेगा। इन मार्गों पर सवारी वाहन भी चलेंगे।

No comments