करना चाहते हैं ऑनलाइन कमाई, सरकार दे रही है ट्रेनिंग...
नई दिल्ली। भारत में ई-कॉमर्स बिजनेस में लगातार ग्रोथ हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में भारत में ई-कॉमर्स सेल्स 55 बिलियन डॉलर ( 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए) तक पहुंच जाएगी। इससे ई-कॉमर्स बिजनेस के ग्रोथ का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे समय में, आप यदि एक स्मार्ट ई-कॉमर्स प्रोफेशनल बन जाते हैं तो आप अच्छा खासा बिजनेस चला सकते हैं।

सरकार भी इस बात को मानती है कि देश में ई-कॉमर्स प्रोफेशनल्स की बहुत जरूरत है। यही वजह है कि सरकार ने एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करके देश में ई-कॉमर्स प्रोफेशनल्स की संख्या बढ़ाना शुरू कर दिया है। सरकार ने इसकी जिम्मेवारी मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के संस्थान नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (निसबड) को सौंपी है, जिसने डिजिटल एंड सोशल मीडिया रिसर्च एसोसिएट्स के साथ मिलकर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन ई-कॉमर्स तैयार किया है। आइए जानते हैं, क्या है यह प्रोग्राम और आप इस प्रोग्राम के माध्यम से कैसे अपना ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
क्या सीखेंगे आप
इस प्रोग्राम के तहत आप ई-कॉमर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही, ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में जानेंगे। प्रोग्राम के दौरान फैकल्टी आपको बताएंगे कि आप कैसे अपना ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स बिजनेस मॉडल, फेसबुक ई-कॉमर्स टैक्निक, फेसबुक बिजनेस मैनेजर, ट्विटर ई-कॉमर्स टैक्निक, ई-कॉमर्स के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल, एफिलिएट मार्केटिंग के माध्यम से कमाना, वाट्स-एप मार्केटिंग, बी2बी लिंकडिन नेटवर्किंग टिप्स एंड ट्रिक्स, वायरल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स से सोशल मीडिया मार्केटिंग से लिंक करना, गुगल एडवर्ड, ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए ईमेल मार्केटिंग और बिजनेस इनक्यूबेटर्स एप्लिकेशन के बारे में सिखाया जाएगा।
कोई भी बिजनेस शुरू करने की सबसे बड़ी दिक्कत फंडिंग की होती है। लेकिन इस प्रोग्राम के तहत आप फंडिंग के गुर भी सीख सकते हैं। आप ई-कॉमर्स फंडिंग मॉडल के विस्तार से ट्रेनिंग ले सकते हैं। इस दौरान आपको ई-कॉमर्स में एंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर कैपिटल, प्राइवेट इक्विटी की भूमिका की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, ऑनलाइन क्राउड फंडिंग के हर पहलू की जानकारी दी जाएगी, जैसे – सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्राउड फंडिंग, ऑनलाइन क्राउड फंडिंग वेबसाइट के माध्यम से कमाना, ऑनलाइन क्राउड फंडिंग सीक्रेट्स, ऑनलाइन क्राउड फंडिंग से लाखों रुपए का फंड रेज करना, क्राउड फंडिंग से अपना सोशल एंटरप्राइज शुरू करना जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी।
यह ट्रेनिंग 6 अगस्त 2017 को सेक्टर-62, नोएडा (यूपी) में होगी। इसकी फीस 3800 रुपए रखी गई है, जिसमें कोर्स फीस, किट, सॉफ्ट स्टडी मैटेरियल, सर्टिफिकेट के अलावा लंच और स्नैक्स दिए जाएंगे। सीटें सीमित होने के कारण आपको जल्द से जल्द अप्लाई करना होगा। इस बारे में निसबड की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। या आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
http://www.niesbud.nic.in/docs/edp-on-e-commerce-6-august-2017.pdf
http://www.niesbud.nic.in/docs/edp-on-e-commerce-6-august-2017.pdf

No comments