बड़ी खबर: कांग्रेस के इस नेता का हुआ निधन, कांग्रेस पार्टी में चारों तरफ शोक की लहर…
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का आज निधन हो गया. वे
किडनी संबंधी रोग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे. असम में उनके गृहनगर
सिलचर में उन्होंने अंतिम सांस ली. देव 83 वर्ष के थे. देव की बेटी सांसद
सुष्मिता देव ने उनके निधन की सूचना दी.
कांग्रेस के सदस्य संतोष मोहन देव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-एक सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे. देव की बेटी एवं कांग्रेस से सांसद सुष्मिता देव ने सिलचर से कहा, ‘‘उनका आज सुबह छह बजकर छह मिनट पर निधन हो गया.’’ सात बार कांग्रेस से सांसद रहे देव के परिवार में उनकी पत्नी और सुष्मिता समेत चार बेटियां हैं.
देव को सबसे पहले वर्ष 1980 में सांसद चुना गया था. लोकसभा सांसद
के तौर पर सात कार्यकालों में उन्होंने पांच बार असम के सिलचर और दो बार
त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया.

No comments