‘‘चित्र-कुम्भ छायाचित्र प्रतियोगिता’’ का परिणाम घोषित

जिला प्रशासन एवं फोटोग्राफिक सोसाइटी आफ इलाहाबाद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘‘चित्र-कुम्भ छायाचित्र प्रतियोगिता’’ जिसमें विश्व भर से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी थी, उसके परिणाम आज घोषित कर दिये गये। प्रतियोगिता में देश-विदेश से 307 छायाकारों की लगभग 2000 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। 05, 06 अगस्त, 2017 को निर्णायक मण्डल ने इलाहाबाद सर्किट हाउस में प्रविष्टियों का अवलोकन किया और विजेताओं का चयन किया। 05 सदस्यीय निर्णायक मण्डल में फेडरेशन आफ इण्डियन फोटोग्राफर्स थ्प्च् के पूर्व अध्यक्ष अनिल रिसाल सिंह, दिल्ली के प्रख्यात छायाकार एवं लेखक विन्सेन्ट राॅस, फोटो पीटल वाराणसी के सचिव विनय रावल, अजमेर के वरिष्ट फोटो-पत्रकार दीपक शर्मा एवं फोटो ग्राफिक सोसाइटी आॅफ इलाहाबाद के सचिव एस0के0 यादव शामिल थे।
इलाहाबाद। जिला प्रशासन एवं फोटोग्राफिक सोसाइटी आफ इलाहाबाद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘‘चित्र-कुम्भ छायाचित्र प्रतियोगिता’’ जिसमें विश्व भर से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी थी, उसके परिणाम आज घोषित कर दिये गये। प्रतियोगिता में देश-विदेश से 307 छायाकारों की लगभग 2000 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। 05, 06 अगस्त, 2017 को निर्णायक मण्डल ने इलाहाबाद सर्किट हाउस में प्रविष्टियों का अवलोकन किया और विजेताओं का चयन किया। 05 सदस्यीय निर्णायक मण्डल में फेडरेशन आफ इण्डियन फोटोग्राफर्स थ्प्च् के पूर्व अध्यक्ष अनिल रिसाल सिंह, दिल्ली के प्रख्यात छायाकार एवं लेखक विन्सेन्ट राॅस, फोटो पीटल वाराणसी के सचिव विनय रावल, अजमेर के वरिष्ट फोटो-पत्रकार दीपक शर्मा एवं फोटो ग्राफिक सोसाइटी आॅफ इलाहाबाद के सचिव एस0के0 यादव शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अपनी तरह की इस पहली आनलाइन प्रतियोगिता के प्रसार-प्रचार हेतु जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा प्रतियोगिता का फेसबुक पेज एवं पोस्टर लांच किया गया था। फेसबुक पेज को देश-विदेश के 20 हजार से अधिक लोंगो ने देखा, प्रतियोगिता स्ट्रीट एवं डेली लाइफ, नेचर एवं वाइल्ड लाइफ, हेरिटेज एवं फेस्टिवल तथा सेलफोन 04 वर्गो में आयोजित की गयी। इलाहाबाद के 16 वर्ष तक की आयु के नवोदित छायाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु एक अलग वर्ग रखा गया था। प्रत्येक वर्ग के प्रथम विजेता को 10,000/-रू0 का पुरस्कार दिया जायेगा। चयनित छायाचित्रों की 03 दिवसीय प्रदर्शनी 18-20 अगस्त को इलाहाबाद संग्रहालय मे आयोजित की जायेगी। विश्व-फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त के अवसर पर आयोजित समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। जिलाधिकारी संजय कुमार ने जनपद इलाहाबाद में लगने वाले आगामी अर्द्धकुम्भ के अवसर पर ‘‘अर्द्धकुम्भ लोगो प्रतियोगिता’’ एवं ‘‘टैग-लाइन प्रतियोगिता’’ की घोषणा की है।

No comments