अर्द्धकुम्भ के कार्यों को प्राथमिकता : नागरिक असुविधाओं पर मण्डलायुक्त की टेढ़ी नजर
मण्डलायुक्त का विशेष निर्देश : अर्द्धकुम्भ के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये, स्वीकृत मण्डलायुक्त डॉ आशीष कुमार गोयल,लोगों को मल्टीलेवल कारपार्किंग में वाहनों को पार्क करने हेतु किया जाय, प्रेरित कमिश्नर,शहर की दीवारों को पेंटिग एवं स्लोगन के माध्यम से आकर्षक बनाया जायेगा। कमिश्नर ने परिवहन अधिकारी को कार्यो में रूचि न लेने पर लगायी फटकार, नो वेन्डिग जोन एवं वेंन्डिग जोन क्षेत्रों को साइन बोर्डो के माध्यम से दर्शाया जाय,क्रेनों के माध्यम से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर की जायेगी कार्यवाही ,,
इलाहाबाद 06 अगस्त 2017 । इलाहाबाद नगर में नगरीय यातायातए विकास के कार्यो तथा सौन्दर्यीकरण की प्रगति को तेज करने के लिए मण्डलायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यो को तेज करने और उसे साकार करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से प्रेरित किया। गौरतलब है कि एक वर्ष बाद अर्द्धकुम्भ मेले की चुनौती सामने हैए इसका समाधान करने के लिए मण्डलायुक्त ने पिछले तीन माह से निरन्तर प्रयत्नशील है। इसका परिणाम यह हुआ है कि मेला आयोजन के लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही सम्बन्धित विकास कार्यो के लिए बजट और शहर को स्मार्ट सिटी के रूप मे विकसित किये जाने की रूपरेखा साकार हो चुकी है। अब उस पर तेजी से कार्यवाही करने के लिए मण्डलायुक्त ने प्रशासन तंत्र के लगाम कसनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज रविवार के दिन उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को बैठाकर विशेष निर्देश दिये है।
मण्डलायुक्त डॉ आशीष कुमार गोयल आज अपने कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी संजय कुमारए पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद रमित शर्माए मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एनए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के साथ विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुम्भ के प्राथमिक कार्यो की स्वीकृत लेते हुए उसे प्रारम्भ किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि जनता को हो रही जाम की समस्या निजाद दिलाने के लिए नो पार्किंग जोन पर खड़े वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाय।
कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि अर्द्धकुम्भ मेले की तैयारियों को गम्भीरता से लिया जाय। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन कार्यो की स्वीकृति नही मिली उनकी स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए कार्यो को शुरू किया जाय। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुम्भ मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना शासन की प्रबल इच्छा है। इसलिए इसमें कोई भी अधिकारी किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही न करे। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कोई समस्या न हो इसका हमें विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने अधिकारीयो से कहा कि कार्यो को समय से पूरा करने के साथ उसकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखे। कमिश्नर ने कहा कि कार्यो में समयबद्धता एवं गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अर्द्धकुम्भ के कार्यों में हीलाहवाली या लापरवाही बरती गयी तो सीधे कार्रवाही की जायेगी।
कमिश्नर ने शहर में चल रहे यात्री वाहनों को सीएनजी मे परिवर्तित किये जाने की समीक्षा की गयी। जिसमें भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही यात्री वाहनों को शीघ्र ही सीएनजी में परिवर्तित कर दिया जायेगा। कमिश्नर ने कहा कि वाहनो को सीएनजी करने के सम्बन्ध में एक कमेटी गठित की जाय जिसमें जिलाधिकारीए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकए एसपी यातायातए आरटीओ एवं टैम्पों यूनियन के लोग हो। उन्होंने कहा कि इस कमेटी के माध्यम से ही सीएनजी किये जाने में आ रही समस्याओं का हल निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के घूम रहे ई रिक्शा पर ही नकेल कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा वालों के पास डीएल न होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।
मण्डलायुक्त ने स्थानीय बस परिवहन हेतु भूमि की व्यवस्था तथा बस स्टापेज हेतु प्लान बनाने जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिसमें परिवहन अधिकारी द्वारा कार्यो में रूचि न लेने पर कमिश्नर ने फटकार लगाते हुए उन्हें कार्यो में रूचि लेते हुए कार्यो का संचालन किये जाने को कहा। उन्होंने परिवहन अधिकारी को भूमि के अन्य विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि का चयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु 8 क्रेनों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्रेनों के माध्यम से शहर में नो पार्किंग जोन पर खड़े वाहनों पर कार्यवाही करते हुए शहर की जनता को जाम से निजाद दिलाया जा सकता है। उन्होंने सिविल लाइन्स मे मल्टीलेविल पार्किग होने पर भी वाहनो का नो पार्किग जोन पर खड़े किये जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को मल्टीलेविल कार पार्किंग में वाहनों को पार्क किये जाने हेतु प्रेरित किया जाय। उन्होंने कहा कि पार्किंग जोन एवं नो पार्किंग जोन के साइन बोर्ड लगाये जाय जिससे लोगों को वाहनो का कहाँ पार्क करना है इसकी सही जानकारी भी प्राप्त हो सके।
कमिश्नर ने लोगों को प्रयाग की धरती के प्रति और आकर्षित किये जाने हेतु वाकिंग टूर संचालित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे शहर के एक वाकिंग टूर बनाये जिसमें शहर के ऐतिहासिक स्थलोंए मन्दिरोए एवं पार्कों का लोगों को भ्रमण कराया जा सके। उन्होंने इस वाकिंग टूर के बारे में लोगो जानकारी हो इसके लिए एक वेबसाईट भी बनायी जाय एवं इसका सघन प्रचार.प्रसार भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में शहर की दीवारो पर भी वाल पेटिंग एवं स्लोगन लिखे जायेए जिससे शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाया जा सके। कमिश्नर ने दीवारों पर शुरू किये जा रहे पेंटिग का नाम पेंट माई सिटी रखा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्कूली छात्राओं एवं लोगो को भी प्रतियोगित के माध्यम से आमंत्रित किया जाय एवं इसमें अच्छे लिखने वालो एवं पेटिंग बनाने वाले को पुरस्कृत भी किया जाय। उन्होंने उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण से कहा कि पेंट माई सिटी नाम से वेबसाईट बनायी जाय।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563और ट्विटर https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल के साथ गूगल प्लस https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express


No comments