भारतीय सेना पर चीनी सैनिकों ने की थी पत्थरबाजी, हाथापाई
वीडियो में बहुत सारे सैनिक आपस में धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। भारत-चीन सैनिकों के बीच की इस वीडियो को लद्दाख का बताया जा रहा है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसे भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई धक्का-मुक्की का बताया जा रहा है।

वीडियो में बहुत सारे सैनिक आपस में धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 अगस्त को धक्का-मुक्की की खबर आई थी। इस धक्का मुक्की में पत्थरबाजी भी हुई थी। हालांकि, चीन की तरफ से ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया जा रहा था। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद चीन का दावा झूठा साबित हुआ है। वीडियो में सैनिक पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। एक सैनिक के पास चीन के झंडे जैसा भी कुछ है।
वीडियो को लद्दाख के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साइड में एक झील भी दिख रही है। 50 से ज्यादा सैनिक वीडियो में दिख रहे हैं।
#FirstOnThePrint Video of Indian & Chinese soldiers clashing at Pangong lake in Ladakh on August 15. @manupubby
चीन के 15 सैनिक लद्दाख में 15 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे पानगोंग झील के किनारे से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस झील के दो तिहाई हिस्से पर चीन का और एक तिहाई हिस्से पर भारत का नियंत्रण है। जब चीन के 15 सैनिक इस ओर बढ़ रहे थे तभी सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें वापस जाने की चेतावनी दी। कई बार की वार्निंग के बाद भी चीनी सैनिक वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इस बीच चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए, जब आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें कार्रवाई की धमकी दी तो वहां पर चीनी सेना की ओर से पत्थरबाजी की गई। चीन की इस हिमाकत का भारतीय सेना ने जोरदार और भरपूर जवाब दिया। इस घटना में दोनों ओर के जवानों को मामूली चोट आई थी।

No comments