Breaking News

उत्कल एक्सप्रेस हादसा LIVE: 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 40 यात्री घायल, पांच की मौत

UP Train Accident, Utkal Express LIVE: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ट्रेन हादसा हुआ है। हादसा खतौली के पास हुआ है।


UP Train Accident: उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ट्रेन हादसा हुआ है। हादसा खतौली के पास हुआ है। खबर के अनुसार करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसके अलावा कई डिब्बे दूसरे डिब्बों के ऊपर भी चढ़ गए हैं। ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। हादसे में 30-40 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जबकि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। ट्रेन को 9 बजे हरिद्वार पहुंचना था। अभी तक रेलवे ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है कि हादसा किस वजह से हुआ है। हालांकि दुर्घटना में आतंकी हमले की भी जांच की जा रही है। वहीं राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल कोशिश की जा रही है कि घायलों की मदद की जा सके। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
7: 15 – रेलवे हेल्पलाइन नंबर- 9760534054/5101
7: 20 – हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। किसी भी चूक के लिए जिम्मेदार शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा: रेल मंत्री सुरेश प्रभु
7: 27 – राहत बचाव कार्य के लिए पीएसी की 9 कंपनियां घटना स्थल के लिए रवाना
7: 34 – रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे
7: 37 – घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचीं। यूपी एटीएस भी घटना स्थल पर पहुंची
7: 39 – मुजफ्फरनगर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान घटना स्थल पर पहुंचे
7: 40 – घायलों को निकालने के लिए गैस कटर से ट्रेन को काटा जा रहा है

No comments