Breaking News

मध्य प्रदेश : निकाय चुनाव नतीजे: कांग्रेस को पांच का फायदा, बीजेपी ने तीन सीटें खोईं,

मध्य प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं। 18 अगस्त को अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर एमपी पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनावों में 43 में से 26 सीटें जीतकर बीजेपी खुद को विजयी महसूस कर रही है लेकिन इन नतीजों से कांग्रेस भी बेहतर महसूस कर रही है। कांग्रेस को चुनाव में पांच सीटों का फायदा हुआ है, जबकि बीजेपी को पिछली बार की तुलना में तीन सीटों का नुकसान हुआ है। मंदसौर जहां कुछ महीने पहले ही आंदोलनरत किसानों पर पुलिस की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी बीजेपी को इस बार तीन सीटें कम मिलीं। कांग्रेस को मंदसौर में तीन सीटों पर जीत मिली। मध्य प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं इसलिए स्थानीय निकाय के नतीजों से कांग्रेस उत्साहित है।
मध्य प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं। (फाइल फोटो)
कुल 43 नगरपालिकाओं सीटों में से बीजेपी ने 26, कांग्रेस ने 14 और तीन पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। पिछले साल बीजेपी ने 29 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने पिछली बार की तुलना में इस बार पांच ज्यादा निकायों पर अपना झंडा फहराया। मंदसौर जिले शांगर नगर के दो वार्डों और पंचायत गरोठ के एक वार्ड में बीजेपी को हारना पड़ा। बीजेपी का यहां साल 2003 से ही कब्जा था। लेकिन व्यापम घोटाले और किसानों के आंदोलन की आंच बीजेपी को झेलनी पड़ी है।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563और ट्विटर https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल के साथ गूगल प्लस https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App 
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments