Breaking News

तेजस्‍वी यादव ने भागलपुर स्‍टेशन पर गुजारी रात, नीतीश सरकार से नहीं मिली सभा की इजाजत, तेजस्‍वी यादव ने कहा, ''नीतीश जी, कितनी सभाएं रद्द करोगे? कितना दम है दमन में तेरे, देखा है, देखेंगे...''

तेजस्‍वी यादव ने कहा, ''नीतीश जी, कितनी सभाएं रद्द करोगे? कितना दम है दमन में तेरे, देखा है, देखेंगे...''
भागलपुर रेलवे स्‍टेशन पर धरना देते बिहार के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव। (Source: Twitter)
बिहार के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने नीतीश कुमार प्रशासन पर जानबूझकर सभा स्‍थगित करवाने का आरोप लगाया है। तेजस्‍वी 17 अगस्‍त को भागलपुर जिले में सुबह 11 बजे सृजन घोटाले को लेकर सभा करने वाले थे। यादव के अनुसार, सभास्थल समेत पूरे सबौर ब्लॉक में धारा 144 लगवा दी गई। उन्‍होंने बताया, ”कल (17 अगस्‍त) सुबह 11 बजे भागलपुर में सृजन घोटाले को लेकर मेरी जनसभा निर्धारित थी। घबराकर नीतीश जी ने अभी रात को वहाँ पूरे ब्लॉक मे धारा-144 लगा दी है। जिस सबौर ब्लॉक में सभा होनी थी यह वही जगह है जहाँ नीतीश कुमार के सीधे संरक्षण में 2000 करोड़ से ज़्यादा का “सृजन महाघोटाला” हुआ है। घोटाले के पर्दाफ़ाश को रोकने के लिए सभास्थल समेत पूरे सबौर ब्लॉक में धारा 144 लगवाना साबित करता है की मुख्यमंत्री की इसमें बड़ी संलिप्तता है।” तेजस्‍वी ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके ठहरने तक की व्‍यवस्‍था नहीं कर पा रहा। उन्‍होंने कहा, ”नीतीश जी, आप मेरे 4 जिलो की जनादेश अपमान यात्रा से इतने डर गए कि अब सभा रोकने के लिए 144 लगवाने के बहाने खोज रहे है। अभी से इतना घबरा रहे है? मुझे ठहरने के लिए सर्किट हाउस नहीं दिया जा रहा, जिस गेस्ट हाउस में ठहरना था, वहां धारा-144 लगा दी गई है। DM और SP फ़ोन नहीं उठा रहे है। भागलपुर पहुंचने वाला हूँ, ज़िला अधिकारी और SSP फ़ोन नहीं उठा रहे। प्रतिपक्ष नेता को ठहरने के लिए सरकार द्वारा जगह नहीं देना घोर तानाशाही है।”
इसके बाद तेजस्‍वी भागलपुर रेलवे स्‍टेशन पर धरने पर बैठ गए। डॉ भीमराब अम्‍बेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठे तेजस्‍वी नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। उन्‍होंने कहा, ”नीतीश जी, आप 28 वर्षीय युवा के संघर्ष से डरकर राजनीतिक मर्यादा और लोकहित को तिलांजलि देकर ऐसी निम्न हरकतें करेंगे, सोचा न था। नीतीश जी, एक तो आपने स्वयं सहित जनादेश को BJP के हाथों बेच दिया और क्या कसर रह गयी जो नित-प्रतिदिन लोकतंत्र की निर्मम हत्या करने पर आतुर है? भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बाबा साहेब की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठे है।प्रशासन ठहरने की व्यवस्था नहीं बता रहा। सबौर में धारा144 लगा दी है। अगर हमें कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। तानाशाही सरकार, होश में आओ। रात भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर काट रहे है।”
कुछ देर बाद तेजस्‍वी ने ट्वीट कर मामला समझाया। उन्‍होंने लिखा, ”जनादेश अपमान सभा के लिए राजद ने 17 की सभा के लिए 14अगस्त को आवेदन किया और प्रशासन ने अचानक 16 अगस्त की रात में सभा स्थल पर धारा-144 लगा दिया। जनता की आवाज़ सुन अब प्रशासन की नींद खुल रही है।SSP उसी सर्किट हाउस मे रुकने का निवेदन कररहे है जिसकी इन्होंने मनाही की थी।यह है जनता की ताकत। नीतीश जी आपके रोकने से जनता का आक्रोश रुकने वाला नही,बल्कि ऐसे कृत्यों से बढ़ने वाला है।सता का दुरूपयोग बंद करो।आप अपने दम पर सता में नही आए।”
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
रात भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर काट रहे है।
तेजस्‍वी ने आगे कहा, ”नीतीश जी, बिहार भगवान महावीर, बुद्ध, माता सीता, गुरुनानक और समाजवाद, समतावाद की न्यायप्रिय पावन धरा है इसपर आपकी तानाशाही नहीं चलने देंगे। प्रशासन ने धारा-144 लागू करने के संदर्भ मे जो चिट्ठी निर्गत की है उसमे कहा गया है कि सृजन घोटाले की जड़ सबौर मे सभा करने से दंगा हो सकता है। नीतीश जी, सबौर मे आपकी सरकार में दस साल से 2000 करोड़ का घोटाला हो रहा था तब आपकी आँख नही खुली लेकिन सबौर स्कूल मे मेरे सभा करने से आप जग गए। नीतीश जी हम लोगों को आपको कारनामों के बारे में बताने आए है। और आप हमें रोक नहीं सकते। आप जानते है हम गांधी को मानने वाले धर्मनिरपेक्षी है। आपके सृजन घोटाले की खान सबौर मे आपने अंत समय मे मेरी सभा स्थगित करवा दी लेकिन फिर यहाँ सभा करने आऊँगा। तब तक वो भी स्थगित करने का बहाना खोजिए।”
तेजस्‍वी बाद में किसी सरकारी जगह पर रुकने की बजाया निजी स्‍थान पर रुके। उन्‍होंने बताया, ”अगर मुख्यमंत्री को हमारी जनसभा रद्द करनी थी तो पहले क्यों नहीं की जबकि हमने 14 अगस्त को अर्ज़ी दी थी? ऐन वक़्त पर रात्रि में रद्द क्यों की? भागलपुर के जनाक्रोश,जनसमर्थन व जनदबाव को देखते हुए प्रशासन जिस सर्किट हाउस को देने से मना कर रहा था अब वहीं ठहरने का आग्रह कर रहा है। हम अभी सर्किट हाउस में नहीं ठहरकर किसी निजी जगह रुक रहे है। अभी तो संघर्ष शुरू ही किया है साहब। सृजन घोटाले के दुर्जनों का विसर्जन करने फिर भागलपुर आऊँगा। नीतीश जी, कितनी सभाएं रद्द करोगे? कितना दम है दमन में तेरे, देखा है, देखेंगे…”
Also ReadHindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563और ट्विटर https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल के साथ गूगल प्लस https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App .Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments