Breaking News

देश को अग्राणी श्रेणी में ले जाने का काम कांग्रेस ने किया.. आरती सिंह

इलाहाबाद . देश में आज प्रतिदिन तमाम तरह के मैसेज आते हैं कि सभी सरकारी सेवाओं को आधार कार्ड से लिंक करवा लें , यह आधार कार्ड हर भारतीय की अमित पहचान बन गया है , लोकसभा चुनाव के पहले यही बीजेपी और बीजेपी के प्रधानमंत्री आधार कार्ड का विरोध करते थे लेकिन आज वे ही सबसे ज्यादा आधार कार्ड की उपयोगिता बताते हैं . देश को विकासशील का सफ़र और विकसित राष्ट्र के जमीप ले जाने का काम कांग्रेस ने किया। जिन संसाधनों के बूते प्रधानमंत्री मोदी सफ़र कर रहे है। उसकी आधारशिला रखने का काम कांग्रेस ने किया।
             उपर्युक्त बात करते हुए कांग्रेस नेता और प[होलपुर लोकसभा उपचुनाव की दावेदारी कर रही है। आरती सिंह ने कहा कि देश के आधारभूत ढांचे का निर्माण कांग्रेस ने किया । जिसपर सवार होकर आज कोई भी फेंक सकता है , कांग्रेस ने देश आजादी के आंदोलन के साथ साथ समाज के हर पक्ष की लड़ाई जनता के साथ मिलकर लड़ा . आज शिक्षा का अधिकार हो या रोजगार के गारंटी का अधिकार या फिर अमेरिका से परमाणु करारा हो या पडोसी मुल्क को दो भागों में बाँटने का काम या फिर आधुनिक तकनिकी का कार्य हो वो कांग्रेस ने किया , लेकिन बड़े बड़े वायदे करके बीजेपी ने जनता के साथ धोखा किया .
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश में दोनों जगह बीजेपी की सरकार लेकिन उनके घोषणा पत्रको उठाकर देख लें और कार्य को देख लें तो बड़ा सा ज़ीरो नंबर दिया जायेगा ऊपर से उपलब्धि के नाम पर भावनाओं को ठेंस पहुंचने वाले कार्यों कि लिस्ट जरूर मिल जाएगी जिसकी बुनियाद पर बीजेपी की राजनीती टिकी है .
मुख्यतयाः फार्मास्युटिकल कंपनी की मालकिन आरती सिंह ने फूलपुर की समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री की सीट होने की वजह से यह जरूरी था कि फूलपुर का विकास देश के प्रथम लोकसभा के रूप में होता लेकिन कांग्रेस ने इसलिए नहीं किया कि कोई पक्षपात का आरोप ना लगाए लेकिन बाद की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया , आज किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाना तो जरूरी है ही साथ में रोजगार सृजन हेतु लेदर फैक्ट्री भी डाली जा सकती है .
आरती सिंह का कहना था कि अगर पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ती है तो वे जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी और पार्टी तथा पार्टी के नेताओं का निर्णय मान्य होगा .

No comments