Breaking News

बसपा प्रमुख बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का लें संकल्प ..टीकेश गौतम

इलाहाबाद : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की बासठवां जन्मदिन इलाहाबाद में जनकल्याणकारी दिवस क़े रूप में मनाया गया। बसपा प्रमुख की प्रेस कॉन्फ्रेंस क़े बाद बालसन चौराहे पर केक काट कर , हैप्पी बर्थ डे की गीत क़े साथ गुब्बारे उड़ा कर जश्न क़े साथ बसपा प्रमुख का जन्मदिन मनाया गया .


बसपा प्रमुख क़े जन्मदिन क़े अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल गौतम क़े साथ अध्यक्ष हकिमलाल  बिन्द , संचालक जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ,विशिष्ट अतिथि  इलाहाबाद ज़ोन इंचार्ज टीकेश गौतम , राजेश पासी , महानगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद , पूर्व विधायक राजबली जैसल , पूर्व विधायक पूजा पाल , यस क़े मिश्रा , रमतौलन यादव  , कृष्णा पासी , शीलू शुक्ल, रवींद्र  राजा  आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और उनके बीच बसपा क़े मिशन और दृष्टि की चर्चा की .समारोह को सम्बोधित करते हुए बसपा नेता एसके मिश्रा ने कहा की बसपा ही ऐसी पार्टी है जो दबे कुचलों और गरीबों की पार्टी है , आज सबका सम्मान बसपा में है , अन्य पार्टियां कुछ विशेष लोगों क़े लिए ही काम करती हैं .



इलाहाबाद ज़ोन इंचार्ज टीकेश गौतम ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की बहन जी ने बहुजन मूमेंट को मजबूत करने क़े लिए , दबे कुचलों को अधिकार दिलाने क़े लिए अपने ऊपर हमला करने वालों को भी पार्टी में शामिल  करके सरकार बना कर गरीबों कमजोर को हक़ एवं अधिकार दिया, उनसे सीख लेकर हम सबको जन्मदिन क़े मौके पर सब लोग संकल्प लें कि आपसी गिले शिकवे  भूलकर बहन जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे ताकि सामाजिक परिवर्तन के महानायकों का सपना साकार हो . ज़ोन इंचार्ज ने कहा आज छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है , छात्रावास जो आरक्षित हैं उन्हें खाली करया गया और कई खाली करने जा रही है जिससे पता चलता है कि बीजेपी भेदभावपूर्ण रवैय्या अपनाती है .

No comments