Breaking News

प्रदर्शनी में समाज के विभिन्न पहलुओं को किया उजागर, समापन पर बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

इलाहाबाद, 11 जनवरी 2018। संगम वूमेंस आर्ट एसोसिएशन मार्डन एजुकेशन होम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संगम कला प्रदर्शनी एवं शीतकालीन कार्यशाला का समापन गुरूवार शाम संगम कला वीथिका करेली में हुआ।


प्रदर्शनी में 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिकाओं के अलावा महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यशाला के दौरान बच्चों के द्वारा सीखे गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने अपने चित्रों में समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया।
प्रसिद्ध कलाकार डा. जाहेदा खानम के निर्देशन में कार्यशाला के दौरान बच्चों को रंगों से अवगत कराते हुए उनकी अभिव्यक्ति को कैनवास पर उतारने का प्रशिक्षण दिया गया।




समारोह की प्रदर्शनी के दौरान भाग लेने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन समारोह में डा. सूबिया,  नफीस जफर, डा. सहरे, फिजा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।



No comments