एक्यूप्रेशर उपचार शिविर का शुभारंभ
इलाहाबाद। माघमेला क्षेत्र में निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर का
उद्घाटन आज हुआ । उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष एवं एक्यूपंचर की पारंपरिक
पद्धति को ऐक्यूप्रैशर के सुखद अहसास में परिवर्तित करने वाले श्री माता
प्रसाद खेमका द्वारा किया गया।
एक्यूप्रेशर उपचार शिविर आज दिनांक 11 जनवरी से शुरू हो कर माघमेले के
अंतिम स्नान पर्व तक चलेगा। इसका संचालन उपचार उपाध्यक्ष श्री एम के
मिढ्ढा के नेतृत्व में 20लोगों की टीम द्वारा किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि एक्यूप्रेशर संस्थान द्वारा प्रत्येक माघ मेले के दौरान
पिछले 15 वर्षों से उपचार शिविर का आयोजन किया जाता है। पूरे मेला
क्षेत्र में आवश्यकतानुसार कई शिविर लगाए जाते रहे हैं। वर्ष 2017 में
माघ मेले के दौरान मुख्य चिकित्सा शिविर में भी एक्यूप्रेशर द्वारा उपचार
की व्यवस्था की गई थी जिसका बड़ी संख्या में लोगों को लाभ प्राप्त हुआ
था।उपचार शिविर में एक्यूप्रेशर साहित्य भी उपलब्ध रहेगा और साथ ही
जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन के इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री जेपी अग्रवाल महासचिव
जयपाल दास कर्नल वी के चौधरी एस पी सिंह आशा अग्रवाल, पारुल समस्त
पदाधिकारी एवं उपचारक मौजूद रहे।

No comments