Breaking News

विराट कोहली की तारीफ में बोले बीसीसीआई प्रमुख- हर क्रिकेटर के लिए जीता-जागता उदाहरण हैं कप्‍तान

विराट कोहली।
साल 2017 विराट के लिए बेहद खास रहा है, उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जमकर रन बरसाया है। आईसीसी रैकिंग में विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में कायम हैं। आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद विराट कोहली ने कहा, ' इस सम्मान से काफी खुश हूं, भविष्य में अपने प्रदर्शन को यूं ही बरकरार रखने की कोशिश करूंगा'।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है। विराट कोहली पिछले कुछ समय से बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बतौर कप्तान भी विराट कोहली अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। साल 2017 विराट के लिए बेहद खास रहा है, उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जमकर रन बरसाया है। आईसीसी रैकिंग में विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में कायम हैं। आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद विराट कोहली ने कहा, ‘ इस सम्मान से काफी खुश हूं, भविष्य में अपने प्रदर्शन को यूं ही बरकरार रखने की कोशिश करूंगा’। विराट के बाद अब बीसीसीआई ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, ‘पूरे देश को विराट कोहली पर गर्व होना चाहिए, विराट को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके फिटनेस का बहुत बड़ा हाथ है। बतौर खिलाड़ी वह अपने शरीर का खासा ध्यान रखते हैं। आज के समय में खिलाड़ियों के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। युवा क्रिकेटर्स के लिए विराट एक प्रेरणा के स्रोत हैं’।
indian captian virat kohliभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। (फोटो सोर्स आईसीसी)
विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें एक साथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। 21 सितंबर, 2016 से दिसंबर, 2017 तक विराट कोहली ने टेस्ट में 77.80 की औसत से 2203 रन बनाए। जिनमें 8 शतक शामिल हैं। जबकि वनडे में उन्होंने 82.63 की औसत से 1818 रन बनाया है। वहीं अगर टी-20 की बात करें तो विराट 153 के स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाने में सफल रहे हैं।
कोहली प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ बने 'आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
 
विराट कोहली मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। 9 बार लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के हाथों बतौर कप्तान उन्होंने पहली बार कोई सीरीज गंवाया है। बता दें कि पिछले साल रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया था।

No comments