टीम इंडिया की हार पर शिखर धवन ने लिखा भावुक संदेश, कहा- दिल बड़ा दुखता है जब…
साउथ अफ्रीका ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार (17 जनवरी) को भारत को 135 रनों से हरा दिया था।
![]() |
| मैच के दौरान शिखर धवन। (Photo Courtesy: BCCI) |
भारत मेजबान साउथ अफ्रीका से तीन टेस्ट मैचों के पहले दो मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुकी है। इस हार से सभी भारतीय फैंस दुखी हैं साथ ही मायूस हैं, शिखर धवन। भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। शिखर धवन को हालांकि दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली थी लेकिन फिर भी उनका सपोर्ट टीम के साथ था।
शिखर ने टीम इंडिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा – ‘दिल बड़ा दुखता है जब रिजल्ट्स अपनी तरफ नहीं आते… पर हार बर्दाश्त करना भी जरूरी है और गलतियों से सीख कर तगड़ा बनना भी जरूरी है। मेहनत पूरी की थी मैच के लिए… और हमेशा फख्र है अपनी टीम पर। अगले मैच के लिए भी तैयारी जारी है और पूरे दम से लड़ेंगे।’ धवन की इस पोस्ट को 4 घंटों के अंदर 70 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार (17 जनवरी) को भारत को 135 रनों से हरा दिया था। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। मेजबान टीम ने चौथी पारी में भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 50.2 ओवरों में 151 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
।
दूसरी पारी में मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा 47 रन रोहित शर्मा ने बनाए। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने 28 रनों का योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा और पार्थिव पटेल ने 19-19 रनों की योगदान दिया। भारत के सिर्फ यही चार बल्लेबाज दहाई के अंक में पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण करने वाले नागिडी ने सर्वाधिक छह विकेट लिए। उनके अलावा कागिसो रबादा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
भारत ने सीरीज बेशक गंवा दी लेकिन पहली पारी में 151 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 900 अंक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले टेस्ट रैंकिंग में 900 अंक की उपलब्धि भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने हासिल की थी। गावस्कर ने इस उपलब्धि को अपने 50वें टेस्ट मैच में हासिल किया था, जब उन्होंने 1979 में द ओवल मैदान पर भारत के लिए पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 221 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उनके टेस्ट अंक 887 से 916 हो गए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ था।



No comments